ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार: रणक्षेत्र में बदल गया शादी का मंडप, मारपीट में एक शख्स की हुई मौत, कई लोग घायल

MUZAFFARPUR: छोटी सी बात को लेकर एक शादी समारोह के दौरान बात इतनी बिगड़ गई कि मारपीट के में एक शख्स की जान चली गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लड़की के दरवाजे पर बारात लगने

बिहार: रणक्षेत्र में बदल गया शादी का मंडप, मारपीट में एक शख्स की हुई मौत, कई लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: छोटी सी बात को लेकर एक शादी समारोह के दौरान बात इतनी बिगड़ गई कि मारपीट के में एक शख्स की जान चली गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लड़की के दरवाजे पर बारात लगने ही वाली थी कि दो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई और शादी का मंडर रणक्षेत्र में बदल गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया। घटना गायघाट थाना क्षेत्र के शिवदाहा तिरसठ गांव की है।


दरअसल, शिवदाहा तिरसठ गांव में बुधवार की देर रात एक शादी समारोह के अवसर पर ब्रह्म पूजन के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि गांव के ही बबलू यादव की भतीजी की शादी थी। देर रात दरभंगा के केतुका से बरात आयी थी। वहीं दूसरी ओर दूसरे पक्ष के यहां भी बेटी की शादी थी। दोनो की बरात गांव आयी हुई थी। ब्रह्म पूजा के दौरान कुछ युवकों की दोनों पक्षों से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी। जिसके बाद दोनों ओर से खूब लाठी ठंडे चले।


मारपीट की इस घटना में शिवदाहा गांव निवासी महेन्द्र यादव के 42 वर्षीय बेटे बबलू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि घायलों में पिंटू यादव, मनीष कुमार, महाराज कुमार, रहिस कुमार, विवेक कुमार, सोनू कुमार शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। पुलिस ने मृतक के श को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता