ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार: रहस्यमय तरीके से लापता हो गया सॉफ्टवेयर इंजीनियर, अनहोनी की आशंका से सहमें परिजन; बेटी के जन्म पर पहुंचा था ससुराल

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बेटी के जन्म के मौके पर ससुराल पहुंचा सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। युवक के लापता होने के बाद परिजन अनहोनी की आ

बिहार: रहस्यमय तरीके से लापता हो गया सॉफ्टवेयर इंजीनियर, अनहोनी की आशंका से सहमें परिजन; बेटी के जन्म पर पहुंचा था ससुराल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बेटी के जन्म के मौके पर ससुराल पहुंचा सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। युवक के लापता होने के बाद परिजन अनहोनी की आशंका से सहमें हुए हैं और पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। मामला सदर थाना क्षेत्र स्तिथ बीबीगंज का है। बीबीगंज में युवक का ससुराल है।


बताया जा रहा है कि पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर दीपक कुमार मूल रूप से सीतामढ़ी के मेहसौल के रहने वाला है। दीपक की शादी साल 2020 में बीबीगंज की रहने वाली अंकिता राज से हुई थी। वर्तमान में चंदन गाजियाबाद एक कंपनी में कार्यरत है। शादी के तकरीबन 4 वर्षों के बाद 5 नवंबर को दोनों की बेटी हुई थी। बेटी के जन्म के बाद दीपक अपने ससुराल पहुंचा था।


बेटी के जन्म के मौके पर ससुराल में भोज का भी आयोजन किया गया था। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा है। इसी बीच करीब रात एक बजे दीपक अपने ससुराल से निकल गया था। इसके बाद उनका मोबाइल भी बंद हो गया। ससुराल पक्ष के लोगों अनहोनी की आशंका से सहमें हुए हैं और संभावित जगहों पर उसे तलाश कर रहे हैं।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता