ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : सनकी पिता ने सात साल की मासूम बेटी की पटक-पटककर ले ली जान, पत्नी के मायके जाने से था नाराज

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में एक सनकी पिता ने अपनी सात साल की बेटी की पटक- पटककर जान ले ली। जबकि पांच साल के बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। नशे में धुत्त पिता ने शनिवार की सुबह

बिहार : सनकी पिता ने सात साल की मासूम बेटी की पटक-पटककर ले ली जान, पत्नी के मायके जाने से था नाराज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में एक सनकी पिता ने अपनी सात साल की बेटी की पटक- पटककर जान ले ली। जबकि पांच साल के बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। नशे में धुत्त पिता ने शनिवार की सुबह इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मोतीपुर थानाक्षेत्र के पाना छपरा गांव की है।


बताया जा रहा है कि पाना छपना निवासी मिठू सिंह नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा और हंगामा करने लगा। इस दौरान उसकी पत्नी घर में मौजूद नहीं थी। जब परिवार के लोगों ने उसे रोका तो वह आपे से बाहर हो गया और इस सनकी ने अपनी सात साल की बेटी कृति को उठाकर कई बार जमीन पर पटक दिया। इसके बाद पांच साल के बेटे को भी उठाकर पटक दिया।


गंभीर रूप से घायल सात वर्षीय कृति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच साल का मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि गंभीर रूप से घायल बच्चे को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


डॉक्टरों ने घायल बच्चे की हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया है। जहां उसकी हालत खराब है। उधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि पति की मारपीट से परेशान होकर आरोपी मिठू सिंह की पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। जिससे नाराज होकर आरोपी ने अपनी ही बेटी की जान ले ली।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता