ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार: ताबड़तोड़ फायरिंग कर प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, भीड़ के हत्थे चढ़ा हत्यारा

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी। गोलीबारी के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। वारदात को अं

बिहार: ताबड़तोड़ फायरिंग कर प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, भीड़ के हत्थे चढ़ा हत्यारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी। गोलीबारी के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे एक हत्यारे को लोगों ने धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को लोगों के चंगुल से बचाया। घटना कांटी थाना क्षेत्र के पंडित पकड़ी गांव की है।


मृतक प्रॉपर्टी डीलर की पहचान फतेहपुर निवासी पवन श्रीवास्तव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम प्रॉपर्टी डीलर पवन श्रीवास्तव किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही वे पंडित पकड़ी गांव के पास पहुंचे पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद पवन श्रीवास्तव खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और वारदात को अंजाम देकर भाग करे एक अपराधी को रंगेहाथ धर दबोचा और पीट-पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ के चंगुल से बदमाश को छुड़ाया और अपने साथ ले गई। गंभीर रूप से घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने जमीनी विवाद में हत्या की आशंका जताई है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता