ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बिहार: पुलिस की मुखबिरी युवक को पड़ी भारी, बाइक सवार बदमाशों ने बीच सड़क पर दाग दी गोली

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में दो बाइक सवार चार बदमाशों ने शुक्रवार को एक शख्स को सरेआम गोली मार दी। बदमाशों ने पहले युवक की बाइक को ओवरटेक किया और किसी बात को लेकर युवक के साथ उलझ गए

बिहार: पुलिस की मुखबिरी युवक को पड़ी भारी, बाइक सवार बदमाशों ने बीच सड़क पर दाग दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में दो बाइक सवार चार बदमाशों ने शुक्रवार को एक शख्स को सरेआम गोली मार दी। बदमाशों ने पहले युवक की बाइक को ओवरटेक किया और किसी बात को लेकर युवक के साथ उलझ गए। देखते ही देखते बात बढ़ गई और उन्होंने युवक को गोली मार दी। घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के पास की है।


बदमाशों की गोली से घायल हुए युवक की पहचान शशि कुमार यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जिला पूर्वी चंपारण का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि शशि कुमार यादव स्थानीय केसरिया थाना में पुलिस के लिए मुखबिरी करता था। पुलिस की मुखबिरी को लेकर उसका बदमाशों से विवाद हुआ था और उन्होंने उसे घेरकर गोली मार दी।


मामले पर एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि आपसी रंजिश में गोलीबारी की घटना हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार पहले कहासुनी हुई थी, उसके बाद गोली चली है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। घायल व्यक्ति को हाथ में गोली लगी है, जिसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता