ब्रेकिंग
Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल

बिहार: फंदे से झुलता मिला पति-पत्नी का शव, कर्ज नहीं चुका पाए तो मौत को गले लगा लिया

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से सामने आ रही है, जहां कर्ज के पैसे नहीं लौटा पाने से हताश पति-पत्नी ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। दोनों पति-पत्नी का शव फंदे से लटका मिलने के

बिहार: फंदे से झुलता मिला पति-पत्नी का शव, कर्ज नहीं चुका पाए तो मौत को गले लगा लिया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से सामने आ रही है, जहां कर्ज के पैसे नहीं लौटा पाने से हताश पति-पत्नी ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। दोनों पति-पत्नी का शव फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना सकरा थाना क्षेत्र के सकरा वाजिद पंचायत का है।


मृतक दंपति की पहचान सकरा वाजिद पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी 60 वर्षीय शिवन दास और उनकी 55 वर्षीय पत्नी भुखली देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक दंपति आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उनके दो बेचे भी है लेकिन दोनों में से कोई भी माता-पिता की देखभाल नहीं करता है। दंपती ने बीते दिनों एक समूह से पारिवारिक खर्च के लिए लोन लिया था, जिसको वे वापस नहीं कर पा रहे थे। समूह द्वारा पैसा वापस करने के लिए लगातार दवाब बनाया जा रहा था।


इसी हताशा में आकर दोनों पति-पत्नी ने फंदे से झुलकर अपनी जान दे दी। सोमवार की सुबह दोनों का शव एक पीपल के पेड़ में फंदे से झुलता मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता