ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार: नाबालिग लड़की से कई दिनों तक गैंगरेप, प्रेमी ने ही दोस्तों के साथ मिलकर बनाया हवस का शिकार

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 13 साल की नाबालिग को दरिंदों ने करीब एक महीने तक अपनी हवस का शिकार बनाया

बिहार: नाबालिग लड़की से कई दिनों तक गैंगरेप, प्रेमी ने ही दोस्तों के साथ मिलकर बनाया हवस का शिकार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 13 साल की नाबालिग को दरिंदों ने करीब एक महीने तक अपनी हवस का शिकार बनाया है। प्रेमी के झांसे में आकर लड़की घर छोड़कर उसके साथ चली गई और प्रेमी ने उसे अपने दोस्ते के सामने परोस दिया। मामला मगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है।


दरअसल, थाना क्षेत्र की रहने वाली 13 साल की किशोरी को उसी गांव के रहने वाले एक किशोर से प्यार हो गया था। बेकरारी इतनी बढ़ी कि लड़की प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। प्रेमी के साथ जाने के बाद आरोपी ने लड़की का मोबाइल अपने पास रख लिया और उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। अब यह रोज की बात हो गई थी। इसी बीच आरोपी अपने दोस्तों को भी बुलाता और उनके सामने लड़की को परोस देता था।


करीब एक महीने के बाद लड़की किसी तरह से भागकर अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। गांव में पहले तो मामले को रफादफा करने की कोशिश की गई लेकिन जब पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो परिजन लड़की को लेकर थाने पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने सरैया इलाके के रहने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


पुलिस के मुताबिक फेसबुक के जरिए आरोपी और पीड़ित लड़की की दोस्ती हुई थी। बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा और दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपित युवक लड़की पर घर से भागने का दवाब बनाने लगा और बाद में उसे लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने लड़की की मेडिकल जांच कराने की बात कही है। फिलहाल पुलिस मामले के छानबीन में जुटी है और आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता