ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: बदमाशों ने कोचिंग संचालक को मारी ताबड़तोड़ कई गोलियां, छात्रा के साथ अश्लील वीडियो हुआ था वायरल

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां सुबह सवेरे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। बाइक सवार बदमाशों ने एक कोचिंग संचालक के ऊपर

बिहार: बदमाशों ने कोचिंग संचालक को मारी ताबड़तोड़ कई गोलियां, छात्रा के साथ अश्लील वीडियो हुआ था वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां सुबह सवेरे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। बाइक सवार बदमाशों ने एक कोचिंग संचालक के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर कई गोलियां दाग दी। घटना मुसहरी थाना क्षेत्र के मनिका और नरौली के बीच की है। गंभीर रूप से घायल कोचिंग संचालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


अपराधियों की गोली के शिकार हुए कोचिंग संचालक की पहचान अभिषेक त्रिवेदी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह कोचिंग संचालक अभिषेक त्रिवेदी अपने कोचिंग संस्थान पर जा रहा था। इसी दौरान घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उसे कई गोलियां मार दी और मौके से फरार हो गए। सुबह सुबह फायरिंग की घटना से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ कोचिंग संचालक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि कोचिंग संचालक का पिछले दिनों कथित तौर पर एक छात्रा के साथ अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में मिठनपुरा थाना में केस दर्ज हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।