ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार में शराब पार्टी के बाद युवक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक; आधा दर्जन लोगों ने छलकाया था जाम

MUZAFFARPUR: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब के शौकीन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। राज्यभर में जहरीली शराब पीने से कितने ही लोगों की जान अबतक जा चुकी है

बिहार में शराब पार्टी के बाद युवक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक; आधा दर्जन लोगों ने छलकाया था जाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब के शौकीन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। राज्यभर में जहरीली शराब पीने से कितने ही लोगों की जान अबतक जा चुकी है लेकिन लोग इससे सीख नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां शराब पार्टी के बाद एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।


दरअसल, सदर थाना क्षेत्र में दीघरा गांव में जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत हो गयी वहीं दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि एक कबाड़ की दुकान में काम करने वाला तो दूसरा पेट्रोल पंप पर काम करने वाला है। कुछ मजदूर किस्म के लोग दीघर में जूटे थे जहां उन लोगों ने शराब पार्टी की थी।


शराब पार्टी करने के बाद दो युवकों की तबीतय बिगड़ गई। मृतक की पहचान भीखनपुरा गांव का निवासी हरिहर ठाकुर के बेटे सुनील शर्मा के रूप में की गई है। मृतक के परिजनों का कहना है कि शराब पीने से ही सुनील की मौत हुई है। लोगों द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी देने की कोशिश की गई लेकिन थानेदार ने फोन रिसीव नहीं किया।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता