ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने दागी कई गोलियां

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र के जुब्बा सहनी पार्क के प

बिहार में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने दागी कई गोलियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र के जुब्बा सहनी पार्क के पास की है। यहां बदमाशों ने एक सैलून पर अंधाधुंध फायरिंग की है हालांकि फायरिंग की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


बताया जा रहा है कि दहशत फैलाने के उद्देशय से अपराधियों ने एक सैलून को अपना निशाना बनाया और एक के बाद एक कई गोलियां फायर कर दी। गोलीबारी की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है हालांकि सैलून लगे शीशे टूट गए हैं।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल फायरिंग के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। मौके से पुलिस ने गोली का खोखा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस फायरिंग करने वाले बदमाशों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता