ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार में तांडव मचा रहे बदमाश, गोली मारकर ले ली शख्स की जान, इलाके में सनसनी

MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक अधेड़ की गोली

बिहार में तांडव मचा रहे बदमाश, गोली मारकर ले ली शख्स की जान, इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना औराई थाना क्षेत्र के जोकी गांव की है। 


मृतक की पहचान जोकी गांव निवासी राजकुमार मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात राजकुमार मंडल के घर के पास मौजूद थे। इसी दौरान बदमाश वहां पहुंचे और राजकुमार को गोली मारकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जबतक मौके पर पहुंचे राजकुमार की मौत हो गई थी।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने हत्याकांड में शामित बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। उधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता