ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: बदमाशों ने मांगी 5 लाख रंगदारी, नहीं दिया तो घर पर चढ़कर की ताबड़तोड़ फायरिंग; CCTV में कैद हुई वारदात

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद जिले में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर मुजफ्फरपुर में आपसी अदावत में अपराधियों ने गोलीबारी की घटना क

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: बदमाशों ने मांगी 5 लाख रंगदारी, नहीं दिया तो घर पर चढ़कर की ताबड़तोड़ फायरिंग; CCTV में कैद हुई वारदात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद जिले में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर मुजफ्फरपुर में आपसी अदावत में अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। गोलीबारी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


दरअसल, पूरा मामला ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के कृष्णा टोली का है, जहां रविवार के सुबह दो बाइक से पहुंचे चार अपराधियों ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह दो बाइक से वहां चार अपराधी पहुंचते हैं और फिर गोलीबारी की घटना को अंजाम देते हैं।


पूरे मामले को लेकर ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के कृष्णा टोली निवासी अनिल राय ने थाने में केस दर्ज़ करने के लिए लिखित आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि 5 अगस्त को पीड़ित ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के ब्रह्म स्थान मंदिर के समीप खड़े थे, तभी एक बाइक से दो अपराधी वहां पहुंचे और कहा कि तीन दिनों के अंदर 5 लाख़ रुपया बतौर रंगदारी दो नहीं तो तुम्हारी हत्या कर देंगे। धमकी देने के बाद दोनों अपराधी वहां से चले गए।


रविवार की अहले सुबह दो बाइक पर सवार होकर कर चार अपराधी घर पर पहुंचे और निशाना बनाते हुए गोली चलाई। गनीमत रही कि गोली नहीं लगीं। अपराधी गाली-गलौज करते हुए वहां से फरार हो गए। पूरे मामले को लेकर फोन पर बातचीत के दौरान ब्रह्ममपूरा थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता