ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिहार में पुलिस को खुली चुनौती दे रहे बदमाश, हथियार दिखा शख्स से लूट लिए लाखों रुपए

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने कारोबारी के मुंशी से साढ़े तीन लाख रुपए लूट लिए और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। व्यवसाई का मुंशी पैसे

बिहार में पुलिस को खुली चुनौती दे रहे बदमाश, हथियार दिखा शख्स से लूट लिए लाखों रुपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने कारोबारी के मुंशी से साढ़े तीन लाख रुपए लूट लिए और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। व्यवसाई का मुंशी पैसे कलेक्शन कर वापस लौट रहा था, तभी बीच रास्ते में बदमाशों ने उसे घेर लिया और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना करजा थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग पर स्थित नरहर सराय के पास की है।


जानकारी के अनुसार, कांटी थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यवसायी पप्पु गुप्ता जो पैक्स अध्यक्ष भी हैं। पप्पु गुप्ता के मुंशी वीरेंद्र किशोर राय कांटी और मड़वन इलाके से पैसा कलेक्शन करके वापस लौट रहे थे, तभी बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और उनके पास मौजूद साढ़े तीन लाख रुपए लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। लूट की खबर मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। एसडीपीओ कुमार चंदन भी आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। एसडीपीओ ने बताया कि घटना को लेकर आसपास के लोगों से जानकारी ली जा रही है और पुलिस टीम पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने जल्द ही लूटकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता