ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार में फिर से लूट : ATM काटकर बदमाशों ने उड़ाए 20 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एटीएम काटकर 20 लाख रुपये लूट लिए हैं. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया. मामले क

बिहार में फिर से लूट : ATM काटकर बदमाशों ने उड़ाए 20 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एटीएम काटकर 20 लाख रुपये लूट लिए हैं. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. बदमाशों ने बैंक में लगे एटीएम को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है.


घटना बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के कच्ची-पक्की चौक के पास की है. मिली जानकारी के अनुसार, कुछ बदमाशों ने क्सिस बैंक का एटीएम काटकर 20 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है. कैश को बैग में भरकर बदमाश मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है.


पुलिस ने स्थानीय लोगों के बयान के अनुसार तफ्तीश शुरू कर दी है. हालांकि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे को बदमाशों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है. आसपास के कैमरों को खंगाला जा रहा है. पुलिस ने जल्द ही सभी बदमाशों को पकड़ लेने की बात कही है.  

टैग्स