ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने पुलिस को पीटा, लॉकडाउन का पालन करा रहे दारोगा को लाठी-डंडे से मारा

MUZAFFARPUR : बिहार में लॉकडाउन के बीच पुलिसवालों पर लगातार हमले हो रहे हैं. ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है, जहां लॉकडाउन के नियमों का पालन करा रहे दारोगा

मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने पुलिस को पीटा, लॉकडाउन का पालन करा रहे दारोगा को लाठी-डंडे से मारा
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में लॉकडाउन के बीच पुलिसवालों पर लगातार हमले हो रहे हैं. ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है, जहां लॉकडाउन के नियमों का पालन करा रहे दारोगा को बदमाशों ने खूब पीटा. लाठी-डंडे से वार कर असामाजिक तत्वों ने उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया. घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिसबल की तैनाती की गई है. 


घटना मुजफ्फरपुर शहर के सिकंदपुर चौक की है , जहां सोमवार को दोपहर में कुछ बदमाशों ने एक दारोगा की जमकर पिटाई कर दी. बदमाशों के इस हमले में ट्रैफिक पुलिस के दारोगा गिरीश सिंह बुरी तरह जख्मी हो गए. बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने पुलिसकर्मी के ऊपर लाठी-डंडे से हमला किया. हमला कर बदमाश भागने में सफल रहे.


मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने पुलिस को पीटा, लॉकडाउन का पालन करा रहे दारोगा को लाठी-डंडे से मारा


जानकारी के अनुसार सिकंदपुर चौक पर लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने को लेकर ट्रैफिक पुलिस सहित अन्य पुलिस कर्मी की भी तैनाती की गई है. लगातार पुलिस के द्वारा करवाई भी की जा रही है. कई वाहनों को पुलिस द्वारा जब्त भी किया गया. इसी क्रम में सोमवार की दोपहर करीब आधा दर्जन से ऊपर की संख्या में बदमासो ने ड्यूटी पर तैनात दारोगा गिरिश सिंह पर अचानक डंडे से हमला कर दिया.  स्थानिय लोगों की शोर मचाने पर बदमाश अखाड़ाघाट की ओर भाग निकले. जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गयी.


मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने पुलिस को पीटा, लॉकडाउन का पालन करा रहे दारोगा को लाठी-डंडे से मारा


घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुँचे ओपीप्रभारी हरेन्द्र तिवारी छानबीन शुरू कर दी. आशंका जताई जा रही है कि घटना से कुछ घंटे पहले यातायात प्रभारी द्वारा एक ई-रिक्शा को जब्त कर थाने लाया गया था, जिसके बाद ऑटो चालक के मुहल्ले के बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. इस घटना में दारोगा के पीठ में चोट आई है. फिलहाल ऑटो चालक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता