ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

बिहार : गला रेतकर युवक की हत्या, सुबह - सुबह रेलवे ट्रैक पर मिली दो लाशें

JAMUI/ MUZAFFARPUR : बिहार में आज सुबह - सुबह क्राइम जगत से जुडी दो बड़ी खबरें अलग -अलग जगह से निकल कर सामने आई है। पहली खबर जमुई से है जहां बेख़ौफ़ आरोपियों ने गला रेतकर एक युवक को म

बिहार : गला रेतकर युवक की हत्या, सुबह - सुबह  रेलवे ट्रैक पर मिली दो लाशें
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI/ MUZAFFARPUR : बिहार में आज सुबह - सुबह क्राइम जगत से जुडी दो बड़ी खबरें अलग -अलग जगह से निकल कर सामने आई है। पहली खबर जमुई से है जहां बेख़ौफ़ आरोपियों ने गला रेतकर एक युवक को मौत के घाट उतार डाला है तो दूसरी खबर मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रही है जहां एक साथ रेलवे ट्रैक किनारे दो युवक का शव बरामद किया गया है। इस घटना के बाद दोनों की जगहों पर अफरा - तफरी और मातम का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, जमुई के सोनो थाना क्षेत्र के बाराटांड़ में एक व्यक्ति की घर में ही सोए अवस्था में गला काटकर हत्या कर दी गई। इसके पीछे की वजह क्या थी इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी निकल कर सामने नहीं आयी है। इस घटना के बाद से इलाके में कोहराम का माहौल बना हुआ है। आस - पास के लोगों के बीच इस मामले को लेकर कई तरह की चर्चा शुरू कर दी गई है। 


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान महेन्द्र यादव के पुत्र अशोक यादव(26) के रूप में हुई है। फिलहाल इस मामले की सुचना पुलिस महकमे को दे दी गयी है। उसके बाद पुलिस भी इसको लेकर जांच - पड़ताल में जूट गयी है। इस मामले को लेकर खबर लिखे जाने तक पुलिस टीम की तरफ से कोई जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है। 


उधर, आज सुबह- सुबह मुजफ्फरपुर में रेलवे ट्रैक पर दो अलग-अलग जगहों से दो लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। एक लाश सादपुरा रेल गुमटी से पहले मिली है। दूसरी लाश एक किशोरी की भगवानपुर ओवर ब्रिज के नीचे रेल लाइन किनारे पड़ी मिली है। जीआरपी आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची है। फिलहाल यह शव किसका है इसकी जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है। इनकी मौत ट्रेन से गिरकर हुई है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है यह भी निकल कर सामने अभी नहीं आया है।