ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

बिहार: साइबर फ्रॉड गिरोह के सरगना समेत आधा दर्जन शातिर अरेस्ट, सामने आया इंटरनेशनल कनेक्शन

MUZAFFARPUR: पुलिस केस का भय दिखाकर लोगों को अपना शिकार बनाने वाले साइबर ठगों के एक बड़े गिरोह का मुजफ्फरपुर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस गिरोह के सरगना समेत 6 अपराधियों को

बिहार: साइबर फ्रॉड गिरोह के सरगना समेत आधा दर्जन शातिर अरेस्ट, सामने आया इंटरनेशनल कनेक्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: पुलिस केस का भय दिखाकर लोगों को अपना शिकार बनाने वाले साइबर ठगों के एक बड़े गिरोह का मुजफ्फरपुर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस गिरोह के सरगना समेत 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।


मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से जिले में लगातार पुलिस का भय दिखाकर लोगों से ऑनलाइन पैसे की ठगी करने के मामले सामने आ रहे थे। अनुसंधान के क्रम में साइबर सेल को इस गिरोह के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस ने इस मामले में छापेमारी करते हुए इस गिरोह के सरगना मो. अरशद आलम को मोतिहारी से गिरफ्तार किया। जिसके निशानदेही पर दरभंगा और मुजफ्फरपुर में हुई छापेमारी में इस गिरोह में शामिल अन्य पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।


पकड़े गए अन्य साइबर अपराधियों की पहचान, अमजद आलम, जितेंद्र कुमार, रोशन कुमार, अंकित कुमार और रौशन कुमार के रूप में हुई है। एसएसपी के अनुसार पकड़े गए साइबर अपराधियों का अंतर्राष्ट्रीय कनेक्शन की भी बात सामने आई है। जिनके संबंध में अभी भी पुलिस की जांच जारी है। गिरफ्तार अपराधियों में एक मुजफ्फरपुर के साहेबगंज का कोचिंग संचालक भी शामिल है। 


गिरफ्तार कोचिंग संचालक पढ़ने वाले छात्रों को कुछ पैसे का लालच देकर उनके नाम पर विभिन्न बैंक में खाते खोले गए थे। इनके माध्यम से साइबर ठगी के शिकार हुए लोगों से इन खातों में पैसे डलवाया जाता था। इस गिरोह से जुड़े बैंक खाते से करोड़ों की राशि के लेनदेन की जानकारी की बात भी सामने आई है। इनके पास से बड़ी संख्या में विभिन्न बैंकों के पासबुक, चेकबुक, एटीएम और क्रेडिट कार्ड और पांच लैपटॉप भी बरामद किया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता