ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

Bihar Crime News: साले की शादी में आए जीजा की संदिग्ध मौत, युवक की पत्नी पर हत्या करने का आरोप

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर साले की शादी में शामिल होने ससुराल पहुंचे जीजा की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने अपनी बहू पर ही हत्या कराने का आरोप लगाया है हालांकि पु

Bihar Crime News: साले की शादी में आए जीजा की संदिग्ध मौत, युवक की पत्नी पर हत्या करने का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर साले की शादी में शामिल होने ससुराल पहुंचे जीजा की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने अपनी बहू पर ही हत्या कराने का आरोप लगाया है हालांकि पुलिस प्रथम दृष्ट्या इसे सुसाइड बता रही है। युवक की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। घटना कुढ़नी थाना क्षेत्र के बाजितपुर की है।


मृतक की पहचान मोतिहारी के राजेपुर थाना क्षेत्र के बखरी गांव निवासी 29 वर्षीय उमेश पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पेशे से ऑटो ड्राइवर उमेश पासवान बीते 25 नवंबर को अपने ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने के रिए बाजितपुर पहुंचा था। इसी बीच शनिवार की रात पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना दी कि उमेश की मौत हो गई है।


बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग उसके ससुराल पहुंचे। मृतक के पिता नरेश पासवान ने अपनी बहू पर ही बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उमेश की पत्नी अक्सर उससे झगड़ा करती रहती थी। इतनी बड़ी घटना हो गई लेकिन परिवार वालों ने इसकी जानकारी तक नहीं दी और पुलिस द्वारा मौत की जानकारी दी गई।


उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है हालांकि पुलिस मौत की बात कह रही है। पुलिस ने कहा है कि मृतक के पिता के आरोपों के बाद सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है।