ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बेर तोड़ने के विवाद में 13 साल के बच्चे की हत्या, लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा

MUZAFFARPUR: बेर तोड़ने के विवाद में 13 साल के बच्चे की निर्मम हत्या कर दी गयी है। घटना मुज़फ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र के माड़ीपुर गांव की है। जहां इस घटना से परिजनों के

बेर तोड़ने के विवाद में 13 साल के बच्चे की हत्या, लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बेर तोड़ने के विवाद में 13 साल के बच्चे की निर्मम हत्या कर दी गयी है। घटना मुज़फ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र के माड़ीपुर गांव की है। जहां इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


मृतक की पहचान 13 वर्षीय सुरज कुमार के रूप में हुई है। जो नंद लाल साह का बेटा था। परिजनों ने इस मामले में दो लोगों को नामजद आरोपी बनाया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशोक झा और उसके बेटे गौरव कुमार के रूप में की गयी है। 


सुरज की हत्या से गुस्साएं लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। जिसके बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने आक्रोशित लोगों को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन लोग आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े थे। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धड़ दबोचा जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।