ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर लोगों ने किया हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

MUZAFFARPUR: अतिक्रमण हटाने गयी मुजफ्फरपुर पुलिस की टीम पर उग्र लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। लोगों ने पुलिस जवानों पर ईंट और पत्थर फेंका जिसके ज

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर लोगों ने किया हमला, कई पुलिसकर्मी घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: अतिक्रमण हटाने गयी मुजफ्फरपुर पुलिस की टीम पर उग्र लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। लोगों ने पुलिस जवानों पर ईंट और पत्थर फेंका जिसके जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इस हमले में कई पुलिसवाले घायल हो गये हैं जबकि दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया। 


मुजफ्फरपुर के बरुराज थाना क्षेत्र के मुरारपुर स्थित मेगा फूड पार्क कंपनी के पास हुए अतिक्रमण को हटाने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला किया। जिसमे कई पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य वीडियो फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। 


पुलिस पर हमले के बाद टीम ने आत्मरक्षा में हल्का बल प्रयोग किया। साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े। किसी प्रकार की कोई फायरिंग की बात नहीं है। मेगा फूड पार्क के अतिक्रमण को खाली करा लिया गया है। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है पुलिस की टीम मौके पर कैंप कर रही है। सभी गतिविधियों पर पुलिस की नजर बनी हुई है। इस दौरान एसडीओ पश्चिम बृजेश कुमार, डीएसपी सरैया कुमार चंदन, डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद मौजूद थे। मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने पूरी घटना की जानकारी दी। 


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता