ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

जमीन कारोबारी आशुतोष शाही हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 8 नहीं बल्कि बदमाशों ने मारी थीं 18 गोलियां

MUZAFFARPUR: बीते 20 जुलाई की रात मुजफ्फरपुर के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही समेत 5 लोगों पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। फायरिंग की इस घटना में कारोबारी और उनके तीन

जमीन कारोबारी आशुतोष शाही हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 8 नहीं बल्कि बदमाशों ने मारी थीं 18 गोलियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बीते 20 जुलाई की रात मुजफ्फरपुर के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही समेत 5 लोगों पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। फायरिंग की इस घटना में कारोबारी और उनके तीन बॉडीगार्ड की मौत हो गई थी। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई थी कि कारोबारी आशुतोष शाही को 8 गोलियां लगी है लेकिन शाही का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। 


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक आशुतोष शाही को 8 नहीं बल्कि 18 गोलियां मारी गई थीं। आशुतोष शाही को सारी गोलियां कमर से ऊपर से सामने, बाएं और दाएं की तरफ मारी गई थीं, जो उनकी कनपटी, ललाट, गर्दन, पेट, सीना और चेहरे के साथ साथ कमर से ऊपरी हिस्से में 18 जगहों पर लगी थीं। शुरुआती जांच में पुलिस ने 8 गोलियां मारे जाने की बात कही थी, इसके बाद जांच रिपोर्ट में 13 गोलियां मारे जाने का जिक्र किया गया था।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, आशुतोष शाही के बाएं कान के पास, दाहिने कान के पास, गर्दन के ऊपरी भाग, कान के नीचे एक, बाईं कान के नीचे, पेट में बाईं ओर, पेट में नीचे दाईं तरफ, सीने पर, दाईं कान में, ललाट पर दाईं ओर, बाएं हाथ की कलाई में, बाईं बांह में, दाहिनी हथेली की मध्यमा अंगुली में, चेहरे में दाईं ओर, चेहरे की बाईं ओर, सीने के मध्य में और कंधे में गोली मारी गई थी। 


आशुतोष शाही के शरीर का ऊपरी हिस्सा गोलियों से छलनी कर दिया गया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एक बात तो स्पष्ट हो गई है कि हमलावर एक से अधिक रहे होंगे, जिन्होंने कारोबारी को गोलियों से भून दिया था।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता