ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

अपहरण के बाद युवक की हत्या, भू-माफिया ने घटना को दिया अंजाम

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में 25 साल के युवक की हत्या कर शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया। परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या किए जाने का आरोप भू-माफिया पर लगाया है। सदर थाने म

अपहरण के बाद युवक की हत्या, भू-माफिया ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में 25 साल के युवक की हत्या कर शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया। परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या किए जाने का आरोप भू-माफिया पर लगाया है। सदर थाने में दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पीड़ित परिवार ने बताया कि तीन दिन पहले ही जान से मारने की धमकी मिली थी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घटना सदर थाना के डुमरी दुबे टोला का जहां 25 वर्षीय सुयश उर्फ राजा बाबू की हत्या कर उसके शव को घर से आधा किलोमीटर दूर हत्यारों ने पानी भरे गढ्ढे में फेंक दिया। सोमवार की दोपहर एक बजे मोबाइल पर कॉल आने के बाद राजा बाबू घर से निकला था। जब शाम तक वापस नहीं आया तो उसके पिता सुशील दुबे ने सदर थाना में उसकी हत्या करने की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 


इसमें सदर थाना के परमानंदपुर निवासी राजीव कुमार उर्फ मुन्ना राय व अजीत कुमार उर्फ पिंटू राय को आरोपित बनाया था। मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर ईंट-भठ्ठे के लिए खोदे गए गढ्ढे के पानी में उसका शव मिला। उसके सिर व शरीर पर लाठी-डंडे से पिटाई के जख्म मिले हैं। मुंह व नाक से खून भी निकल रहा था।


सुयश के पिता सुशील दुबे ने बताया कि राजीव कुमार उर्फ मुन्ना राय व अजीत कुमार उर्फ पिंटू से जमीन संबंधी विवाद को लेकर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दोनों भू-माफिया है। 16 साल पहले गलत तरीके से उनके बेटा से साढ़े तीन कठ्ठा जमीन रजिस्ट्री करा लिया और इसके अलावा चार कठ्ठा जमीन कब्जा कर लिया है। 


तीन दिन पहले उसने धमकी दी थी कि केस उठा लो, नहीं तो बाप बेटा में से किसी की हत्या कर देंगे। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से नहीं की, लेकिन अपने बेटों को सतर्क रहने व इधर-उधर नहीं जाने की सलाह दी। 


पूरे मामले पर पूछे जाने पर सदर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि सुयश के गायब होने के बाद उसके पिता सुशील दुबे ने हत्या के लिए अपहरण करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया था। इसके आधार पर दो के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मंगलवार को उसका शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के कारणों का पता चला है।