ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

Bihar News: DGP के निर्देश के बाद मुजफ्फरपुर में चलाया गया विशेष वाहन जांच अभियान, खुद SSP राकेश कुमार रहे मौजूद

MUZAFFARPUR: बिहार पुलिस मुख्यालय से डीजीपी के आदेश के बाद पूरे बिहार में सड़कों पर पुलिस की टीमें एक्टिव हो गयी हैं। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर में भी रविवार की शाम 6:00 बजे से

Bihar News: DGP के निर्देश के बाद मुजफ्फरपुर में चलाया गया विशेष वाहन जांच अभियान, खुद SSP राकेश कुमार रहे मौजूद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार पुलिस मुख्यालय से डीजीपी के आदेश के बाद पूरे बिहार में सड़कों पर पुलिस की टीमें एक्टिव हो गयी हैं। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर में भी रविवार की शाम 6:00 बजे से देर रात तक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया जा रहा है।


मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) राकेश कुमार खुद नेशनल हाईवे 28 पर सदर थाना क्षेत्र में हो रहे वाहन जाँच का निरीक्षण करने पहुँचे। उन्होंने जाँच कर रहे पुलिस अधिकारियों और कर्मियों का हौसला बढ़ाया और जाँच प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि एक ही जगह पर खड़े होकर जाँच न की जाए, बल्कि सभी बैरिकेडिंग्स का उपयोग करके जगह-जगह चेकिंग लगाई जाए ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति किसी भी रास्ते से न निकल सके।


मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब में SSP राकेश कुमार ने बताया कि जिले में विशेष वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी निगरानी उच्च अधिकारी स्वयं कर रहे हैं। इसी क्रम में वे भी निरीक्षण के लिए आए थे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण और संदिग्ध व्यक्तियों की धर-पकड़ है। SSP के स्वयं सड़कों पर उतरने से पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ा है और जाँच प्रक्रिया में और अधिक सख्ती आई है। बता दें कि इस तरह के अभियान अक्सर त्योहारों या किसी विशेष परिस्थिति के दौरान चलाए जाते हैं ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता