ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आटा-चक्की व्यवसायी को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

MUZAFFARPUR : <span styl

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. मामला कटरा थाना क्षेत्र के यजुआर गांव का है जहां दो बाइक सवार बदमाशों ने आटा चक्की व्यवसायी नवीन ठाकुर को सरेआम गोली मार दी. गोली लगने के बाद घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए SKMCH में भर्ती करा दिया गया है. 


बताया जा रहा है कि नवीन गांव के चौक स्थित अपने आटा चक्की पर सोया हुआ था तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और उसे गोली मार दी. गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका है. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से चलते बने. हालांकि गोली क्यों मारी गई इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है. 


मामले की सूचना कटरा थाने को दे दी गई है और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. पुलिस ने बताया कि नवीन के होश में आते ही उसका बयान दर्ज कर लिया जाएगा और बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.



टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARAMA

FirstBihar संवाददाता