ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

6 साल से टीचर एक छात्रा से कर रहा गंदा काम, अश्लील वीडियो बना कर रहा ब्लैकमेल, शादी के बाद भी नहीं छोड़ रहा पीछा

DESK: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक कलयुगी शिक्षक की करतूत सामने आई है। जहां ट्यूशन पढ़ाने के दौरान 28 वर्षीय शिक्षक सुजीत कुमार 6 साल से 20 साल की छात्रा के साथ संबंध बनाता

6 साल से टीचर एक छात्रा से कर रहा गंदा काम, अश्लील वीडियो बना कर रहा ब्लैकमेल, शादी के बाद भी नहीं छोड़ रहा पीछा
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक कलयुगी शिक्षक की करतूत सामने आई है। जहां ट्यूशन पढ़ाने के दौरान 28 वर्षीय शिक्षक सुजीत कुमार 6 साल से 20 साल की छात्रा के साथ संबंध बनाता रहा। छात्रा का शारीरिक शोषण करता रहा इस दौरान उसने छात्रा का अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसे दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। 


कहने लगा कि वो जैसा कहता है वैसा करे नहीं तो इस वीडियो को वह वायरल कर देगा। लोक लाज के डर से लड़की चुपचाप उसके जुल्मों को सहती रही। वो जब भी उसे बुलाता और जब वह इनकार करती तब उसे वह वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता जिसके बाद विवश होकर लड़की उसके पास जाती और वह उसका शारिरीक शोषण करता। इस बात की जानकारी परिवारवालों को भी नहीं थी। जिसका फायदा उठाते हुए शिक्षक लड़की को बार-बार संबंध बनाने के लिए बुलाता था और लड़की को उसके पास जाना पड़ता था। 


एक दिन परिवार वालों ने लड़की की शादी कही और ठीक कर दी। धूमधाम के साथ लड़की की शादी भी करायी गयी। लड़की को लगा की अब शायद टीचर उसे तंग नहीं करेगा और शादी के बाद उससे पीछा छूट जाएगा। लेकिन जैसा वह सोच रही थी वैसा हुआ नहीं शिक्षक शादी के बाद भी उसे तंग करने लगा। जब वह उसके पास आने से मना कर दी तब शिक्षक ने उसके पति के फोन पर अश्लील वीडियो भेज दिया जिसे देखकर पति के होश उड़ गये। 


यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र का है। जहां एक कलयुगी शिक्षक ने अपनी छात्रा का छह साल तक यौन शोषण किया। यही नहीं शादी के बाद भी शिक्षक सुजीत कुमार उसे तंग करता रहा। लाख मिन्नते के बाद भी उसने छात्रा की एक ना सुनी। पीड़िता के पति को जब आरोपी शिक्षक ने अश्लील वीडियो भेजा तब रिश्ता टूटने के कगार पर हो गया। 


पीड़िता का कहना है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी। इसके अलावे उसके पास कोई भी रास्ता नहीं बचा है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी संभव नहीं हो सकी है। पीड़िता पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक सुजीत बीते 6 साल से लड़की को ट्यूशन पढाया करता था। लड़की उस वक्त आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। आरोपी शिक्षक लड़की के गांव का ही रहने वाला है। किसी तरह उसने लड़की को झांसे में ले लिया और उसके साथ जबरन संबंध बनाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया। 


जिसे दिखाकर वह लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। वह कहने लगा कि मैं जैसा कहता हूं वैसा करो नहीं तो तुम्हारा यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। लड़की को धमकी देकर वह पिछले छह साल से अवैध संबंध बनाता आ रहा है। लड़की की शादी होने के बाद भी उसे लगातार तंग किया जाने लगा। उसके वैवाहिक संबंध तक को तोड़ने का काम किया गया। अब पीड़िता पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। देखना यह होगा कि आरोपी की गिरफ्तारी कब तक हो पाती है।