ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

50 रूपये के लिए युवक की ईट-पत्थर से कुचल कर हत्या, 5 नशेड़ी दोस्तों ने मिलकर घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने दबोचा

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के शुक्ला रोड में बीते 4 अगस्त की रात एक युवक आकाश कुमार की निर्मम हत्या कर डेड बॉडी नाले में फेंका गया था। जिसे पुलिस ने बरामद किय

50 रूपये के लिए युवक की ईट-पत्थर से कुचल कर हत्या, 5 नशेड़ी दोस्तों ने मिलकर घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के शुक्ला रोड में बीते 4 अगस्त की रात एक युवक आकाश कुमार की निर्मम हत्या कर डेड बॉडी नाले में फेंका गया था। जिसे पुलिस ने बरामद किया था। मृतक आकाश मूल रूप से तीन कोठीया क्षेत्र का रहने वाला था। सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने कांड का उद्वेदन करते हुए बताया कि महज ₹50 मांगने के कारण दोस्तों ने मिलकर निर्मम हत्या कर दी।


सिटी एसपी ने बताया कि आकाश ने मोहम्मद अरशद और मोहम्मद फरमान से 50 रुपया मांगा था जिसके बाद दोनों ने अपने अन्य दोस्तों को बुलाकर जबरन उसे अपनी गाड़ी में बिठा लिया और उसकी जमकर पिटाई की गयी। फिर नगर थाना क्षेत्र के शुक्ला रोड स्थित पंप हाउस के समीप लाकर उसकी हत्या ईट- पत्थर से पीट-पीटकर कर दी।


मृतक के शव को ठिकाना लगाने के लिए चार-पांच दोस्तों ने मिलकर उसे नाले में फेंक दिया। जिसे सुबह में पुलिस ने सूचना मिलने के बाद बरामद किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटना के सभी पहलुओं को खंगाला। इसी क्रम में एक के बाद एक कई लोगों से शक के आधार पर पूछताछ की गई। तो पूरे कांड का खुलासा हुआ। इस पूरे घटनाक्रम में शामिल 5 अपराधियों में से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 


गिरफ्तार अपराधियों में मोहम्मद अरशद,  मोहम्मद अरशद उर्फ़ ताते, मोहम्मद फरमान और मोहम्मद अमन शामिल है। सभी अपराधी मृतक आकाश के घर के पास के हीं रहने वाले हैं। सभी नशा करते है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि शराबबंदी वाले बिहार में शराब के बंद होने के बाद ड्राई नशा का प्रचलन इन दिनों चरम पर है और इसके आदि खासकर युवा वर्ग की अच्छी खासी फौज है। जो सुखा नशा के गिरफ़्त में है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में उड़ता पंजाब कह कर सिर्फ पंजाब बदनाम था इससे परे बिहार भी नहीं रहेगा।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता