ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

38 लाख लूट मामले का खुलासा: फाइनेंस कर्मी ही निकला मास्टरमाइंड, 30 लाख कैश के साथ दो गिरफ्तार

MUZAFFARPUR: अहियापुर थानाक्षेत्र के शहबाजपुर स्थित Bharat Financial Inclusion Ltd. नामक फाइनेंस कम्पनी से बदमाशों ने 38 लाख रुपया लूट लिया था जिसका उद्भेदन पुलिस ने किया है।

38 लाख लूट मामले का खुलासा: फाइनेंस कर्मी ही निकला मास्टरमाइंड, 30 लाख कैश के साथ दो गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: अहियापुर थानाक्षेत्र के शहबाजपुर स्थित Bharat Financial Inclusion Ltd. नामक फाइनेंस कम्पनी से बदमाशों ने 38 लाख रुपया लूट लिया था जिसका उद्भेदन पुलिस ने किया है। इस लूटकांड का मास्टरमाइंड कंपनी में काम करने वाले 3 कर्मचारी थे। दो कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि तीसरे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


घटना 7 दिसंबर की है जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सहायक पुलिस अधीक्षक और अहियापुर थाने की पुलिस ने घटना की सभी बिन्दुओं की जांच की। फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर रूपक ओझा के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया। मामले की जांच के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। 


टीम में थानाध्यक्ष अहियापुर एवं जिला आसूचना इकाई (DIU) मुजफ्फरपुर को शामिल किया गया। गठित जांच टीम ने मानवीय, तकनीकी एवं सी०सी०टी०वी० फुटेज के आधार पर कांड का सफल उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त दो फाइनेंस कर्मी को दबोचा। गिरफ्तार फाइनेंस कर्मी की पहचान ब्रांच क्रेडिट मैनेजर किशन गुप्ता के रूप में हुई है। जो रामनगर के जुड़ापकड़ी का रहने वाले उमाशंकर प्रसाद के पुत्र हैं। 


वही दूसरे कर्मचारी इरफान अली कंपनी में यूनिट मैनेजर है। जो चनपटिया थाना क्षेत्र के शकील अहमद के बेटे हैं। दोनों कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात है। दोनों कर्मी बेतिया के रहने वाले हैं।  इनके पास से बाईक और लूट की गई राशि में से कुल-30,23,270/-रूपये (तीस लाख तेईस हजार दो सौ सत्तर) रुपये बरामद किया गया। 


Bharat Financial Inclusion Ltd. में कार्यरत फाइनेंस कर्मियों ने ही अपने एक साथी के साथ मिलकर फाईनेंस कम्पनी में लूट कांड की साजिश रची थी। तीसरे साथी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। लूटकांड के उद्भेदन व गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम को मुजफ्फरपुर एसएसपी 25,000/-रूपये की राशि देकर पुरस्कृत करेंगे।


टैग्स