ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

Muzaffarpur News: नाले से युवक की लाश बरामद, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, इलाके में सनसनी

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में एक युवक की लाश बीस भवारी पुल के पास देवसर नाले से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। लाश मिलने की खबर जंगल

Muzaffarpur News: नाले से युवक की लाश बरामद, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में एक युवक की लाश बीस भवारी पुल के पास देवसर नाले से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। लाश मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं की जा सकी है। 


घटना मुजफ्फरपुर ज़िले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के दियारा क्षेत्र की बताई जाती है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि युवक की हत्या कर यहां लाश को ठिकाना लगाने के उद्धेश्य से फेंका गया है। युवक के शरीर पर कई गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की लेकिन अभी तक लाश की पहचान नहीं हो पाई है।