ब्रेकिंग
Bihar News: नीतीश के करीबी अनंत सिंह पर गिरी गाज, क्या निशांत कुमार के दौर में बदलेंगे JDU के समीकरण?✦Bihar News: बड़बोलापन और बगावत! अनंत सिंह से कहां हुई 3 बड़ी चूक? नीतीश कुमार का एक्शन, 6 साल के लिए JDU से OUT✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦Bihar News: नीतीश के करीबी अनंत सिंह पर गिरी गाज, क्या निशांत कुमार के दौर में बदलेंगे JDU के समीकरण?✦Bihar News: बड़बोलापन और बगावत! अनंत सिंह से कहां हुई 3 बड़ी चूक? नीतीश कुमार का एक्शन, 6 साल के लिए JDU से OUT✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप

मुजफ्फरपुर में सुबह-सुबह मर्डर, अपराधियों ने शख्स को घर में घुसकर मारी गोली

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में अपराधी बेलगाम हो गए है. बेखौफ अपराधियो ने सुबह-सुबह ज़िले के सदर थाना क्षेत्र के मधुबनी में एक व्यक्ति को ग

मुजफ्फरपुर में सुबह-सुबह मर्डर, अपराधियों ने शख्स को घर में घुसकर मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में अपराधी बेलगाम हो गए है. बेखौफ अपराधियो ने सुबह-सुबह ज़िले के सदर थाना क्षेत्र के मधुबनी में एक व्यक्ति को गोली मार दी है. आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 


जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के मधुबनी में बेलगाम अपराधियों ने घर पर चढ़कर एक व्यक्ति को गोली मार दी. घटना की सूचना जंगल की आग की तरह फैल गई. मौके पर आस पास के लोग एकत्रित हो गए. स्थानीय लोगों के द्वारा घायल को प्राथमिक उपचार के लिए बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची. मौके से 3 खोखा भी बरामद किया गया है. 


बता दें कि मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के मधुबनी के अम्बिका ठाकुर के 60 वर्षीय पुत्र सत्य प्रकाश ठाकुर के रूप में हुई है. मृतक गाज़ियाबाद में बिजनेस करता था. लॉकडाउन के कारण बीते कुछ दिनों से मधुबनी स्थित अपने पैतृक घर पर रह रहा था. पूरे मामले पर पुलिस ने बताया कि आज सुबह मधुबनी में सत्यप्रकाश नामक व्यक्ति पर गोली चली है. इलाज के उन्हें अस्पताल लाया गया है. लेकिन वापस लौटने के क्रम में उनकी मौत हो गई है. मामले की छानबीन की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता