ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

अपराधियों ने पुलिसवाले को मारी गोली, एनकाउंटर में एक क्रिमिनल भी जख्मी

MUZAFFARPUR : बिहार में इनदिनों आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. अपराधी एक के बाद एक कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां गोलियों की तड़त

अपराधियों ने पुलिसवाले को मारी गोली, एनकाउंटर में एक क्रिमिनल भी जख्मी
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR :  बिहार में इनदिनों आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. अपराधी एक के बाद एक कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा है. पुलिसवाले और अपराधियों के बीच हुए एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी को गोली लग गई है. पुलिसवाले मामले की जांच में जुटे हुए हैं.


मामला मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना इलाके की है. जहां अपराधियों और पुलिसवालों के बीच मुठभेड़ हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक इस एनकाउंटर में एक पुलिसवाले को गोली लगी है. जवाबी कार्रवाई में क्रिमिनल को भी गोली लगने की बात सामने आ रही है. घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है.


स्थानीय लोगों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग की बात सामने आ रही है. हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है. घटनास्थल पर जिले के सीनियर पुलिस अफसर पहुंच रहे हैं. अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए कई इलाकों में छापेमारी की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARAMA

FirstBihar संवाददाता