ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

महिला के साथ तांत्रिक ने किया गैंगरेप, संतान नहीं होने पर झाड़-फूंक करने के लिए बुलाया था

MUZAFFARPUR : जिले के अहियापुर थाना इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. एक महिला के साथ तांत्रिक और उसके दोस्त ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. संतान नहीं

महिला के साथ तांत्रिक ने किया गैंगरेप, संतान नहीं होने पर झाड़-फूंक करने के लिए बुलाया था
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR :  जिले के अहियापुर थाना इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. एक महिला के साथ तांत्रिक और उसके दोस्त ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. संतान नहीं होने पर महिला को तांत्रिक ने झाड़-फूंक करने के बहाने बुलाकर तांत्रिक ने उसके साथ कुकर्म किया. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है.


घटना मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना इलाके की है, जहां एक महिला ने हथौड़ी थाना में आवेदन दिया है. महिला ने एक तांत्रिक और उसके सहयोगी के ऊपर सामूहिक दुष्कर्म का करने का आरोप लगाया है. आरोपी तांत्रिक भदई पंचायत के पितौझिया गांव का रहने वाला विनोद भगत बताया जा रहा है, जिसने पीड़ित महिला को झाड़-फूंक करने के बहाने बहला-फुसला कर बलात्कार किया.


आवेदन में महिला ने बताया है कि वह 6 महीने पहले पितौझिया गांव के साहपुर भगवती स्थान पूजा करने आई थी. पूजा पाठ के दौरान पुजारी विनोद भगत से मुलाकात हुई. पूजा के दौरान पुजारी विनोद भगत ने महिला को संतान नहीं होने के पीछे घर में बुरे साया होने की बात कही और बोला कि वो इसका इलाज कर देगा. एक दिन तांत्रिक पूजा पाठ के लिए साहपुर भगवती स्थान बुलाया और मौका देख कर अपने सहकर्मी के साथ मिलकर बलात्कार किया.


मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थानाध्यक्ष विनोद दास ने बताया कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. आरोपी तांत्रिक विनोद भगत और उसके सहयोगी को पुलिस तलाश रही है. जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा और उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARAMA

FirstBihar संवाददाता