ब्रेकिंग
Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Anant Singh News : JDU में अनंत सिंह के दिन पूरे? ललन सिंह को ‘नहीं पहचानने’ के बाद अब क्या होगा; 27 अक्टूबर के बाद होगा बड़ा फैसला...✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट ✦Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Anant Singh News : JDU में अनंत सिंह के दिन पूरे? ललन सिंह को ‘नहीं पहचानने’ के बाद अब क्या होगा; 27 अक्टूबर के बाद होगा बड़ा फैसला...✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट ✦Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...

जाम छलकाते मुखिया और टीचर के वायरल फोटो पर थानेदार का अजीबोगरीब बयान..हमें नहीं कानून की जानकारी, पहले हम भी पीते थे शराब

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में मुखिया के साथ स्कूल के मास्टर का जाम छलकाने वाला फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो अब कई सवाल खड़ा कर रहा है। इस संबंध में जब सकरा थानाध्यक्ष

जाम छलकाते मुखिया और टीचर के वायरल फोटो पर थानेदार का अजीबोगरीब बयान..हमें नहीं कानून की जानकारी, पहले हम भी पीते थे शराब
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में मुखिया के साथ स्कूल के मास्टर का जाम छलकाने वाला फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो अब कई सवाल खड़ा कर रहा है। इस संबंध में जब सकरा थानाध्यक्ष राजू पाल से बात की गयी तो उन्होंने चौकाने वाला बयान दिया। कहा कि जब हम बीएसएफ में थे तब हम भी शराब पीते थे। एकरा में क्या कहबा सबूत नहीं ना है। शिक्षक पर तो शिक्षा विभाग कार्रवाई करेगा लेकिन मुखिया पर कैसे कार्रवाई होगी। 


सकरा थानेदार ने आगे कहा कि ये लोग कहां शराब पी रहे थे यह कैसे पता चलेगा। यदि कोई आवेदन देगा तो जांच करेंगे। किसी का फोटो यदि शराब के साथ वायरल होता है तो इसके बारे में कानून की हमें कोई जानकारी नहीं है। जिस राज्य में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है वहां के थानेदार के इस बयान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिहार में शराबबंदी कानून का हाल क्या है। 


मुजफ्फरपुर के सकरा प्रखंड क्षेत्र के एक मुखिया और सरकारी स्कूल के मास्टर सहित कई लोगों के शराब पीने का एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटो के वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग से लेकर पंचायती राज विभाग तक चर्चाओं का बाजार गर्म है। मीडिया में इस बात की चर्चा हो रही है। इस संबंध में जब दैनिक अखबार के रिपोर्टर ने सकरा थानेदार राजू पाल को फोन पर उनका बयान लेने की कोशिश की तो उन्होंने ऐसी बात कही कि अब उसकी भी चर्चा शुरू हो गयी है। जब रिपोर्टर ने पूछा कि शराबबंदी वाले राज्य में शराब पीते शिक्षक और मुखिया का फोटो वायरल हो रहा है इस पर क्या कहेंगे। 


तब सकरा थानेदार राजू पाल ने कहा कि पहले हम भी शराब पीते थे लेकिन अब नहीं पीते हैं। फोटो में मास्टर साहब शराब पीते दिख रहे हैं उन पर शिक्षा विभाग कार्रवाई करेगी। अगर कोई लिखित शिकायत करेगा तब हम कार्रवाई करेंगे। रिपोर्टर ने पूछा कि शराब पीने का फोटो वायरल हो रहा है क्या कुछ कार्रवाई होगी। तब थानेदार ने कहा कि इसकी जानकारी हमको नहीं है। हमें इसके बारे में किसी कानून की कोई समझ नहीं है। ऐसे में यह समझा जा सकता है कि पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में जब थानेदार को ही कानून नहीं पता है तो दूसरो को कैसे कानून का पाठ पढाएंगे। 


बहरहाल सकरा थानेदार का अब ऑडियो भी वायरल हो रहा है हालांकि इसकी पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। लेकिन पुलिस महकमे में थानेदार के इस बयान की चर्चा जोरशोर से हो रही है। जिस पूर्ण शराबबंदी का दंभ सुशासन बाबू भरते हैं उनके ही सरकार के थानेदार अजीबो-गरीब बयान देते हैं। इस बयान को सुनकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी की स्थिति क्या हैं? 


पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में अपने साथियों के साथ जाम छलकाते मुखिया का वायरल फोटो मुजफ्फरपुर के सकरा का है। इस फोटो में मुखिया अपने साथियों के साथ बैठकर केन बीयर पी रहे हैं। फोटो सकरा प्रखंड के रूपनपट्टी मथुरापुर पंचायत के मुखिया रंजित कुमार राय उर्फ पिंटू का है जो साथियों के साथ जाम छलकाते दिख रहे हैं। 


मुखिया का जाम छलकाते फोटो वायरल होने के बाद अब सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि फोटो में दिख रहे लोगो में मुखिया के साथ-साथ एक सरकारी स्कूल का शिक्षक भी है। जो मुखिया के साथ केन बीयर पी रहे हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में सकरा थाना पुलिस क्या संज्ञान लेती है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है। 


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता