ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

हथियार के बल पर फाइनेंस कर्मी से 1.25 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधी रुपये लूटकर फरार

MUZAFFARPUR : जिले में अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधियों ने लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. अपराधी एक फाइनेंस कर्मी को हथियार भिड़ाकर 1.25 लाख रुपये लूट लिए. पुलिस इस

हथियार के बल पर फाइनेंस कर्मी से 1.25 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधी रुपये लूटकर फरार
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : जिले में अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधियों ने लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. अपराधी एक फाइनेंस कर्मी को हथियार भिड़ाकर 1.25 लाख रुपये लूट लिए. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र की है, जहां गोबरसहि चौक स्थित एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी को अपराधियों ने निशाना बनाया. अपराधी हथियार का भय दिखाकर एक लाख पच्चीस हजार रुपये लूटकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है.


जानकारी के अनुसार क्रेडिट एक्सिस ग्रामीण लिमिटेड कंपनी के मैनेजर मोहम्मद समीम आलम अपने साथी दीपक के साथ बाइक से पैसे जमा करने मझौलिया से भगवानपुर के एसबीआइ शाखा जा रहे थे. इसी क्रम में दो बाइक सवार चार अपराधियो ने घटना को अंजाम दिया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची  सदर थाना की पुलिस जांच में जुट गयी है.


घटना के संबंध में कंपनी के मैनेजर मोहम्मद समीम आलम में बताया कि वह अपने साथी दीपक के साथ पैसे जमा करने जा रहे थे. इसी क्रम में गोबरसाहि पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार अपराधियो ने घेर हथियार का भय दिखाकर एक लाख पच्चीस हजार रुपये लूट कर गोबरसाहि की ओर भाग निकले.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें