ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े रावण को मारी गोली, कुख्यात अपराधी राजा ठाकुर हत्याकांड के आरोपी के बेटे पर हमला

MUZAFFARPUR: मुजफ्फऱपुर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रही है। अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देने का काम किया है। अपराधियों की गोली की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। मुजफ

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े रावण को मारी गोली, कुख्यात अपराधी राजा ठाकुर हत्याकांड के आरोपी के बेटे पर हमला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फऱपुर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रही है। अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देने का काम किया है। अपराधियों की गोली की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। मुजफ्फरपुर का कुख्यात अपराधी राजा ठाकुर की हत्या के आरोपी दिनेश राय के बेटे रावण को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


बता दें कि मुजफ्फरपुर का कुख्यात अपराधी राजा ठाकुर की हत्या की गयी थी। इस हत्याकांड के आरोपी दिनेश राय के बेटे पर अपराधियों ने हमला बोला है। घायल युवक का नाम रोहन यादव उर्फ रावण हैं। बताते चलें कि 2 दिन पहले ही मुजफ्फरपुर के नए एसएसपी राकेश कुमार ने अपराध नियंत्रण को लेकर क्राइम मीटिंग बुलाई थी। जिले के तमाम पुलिस अधिकारियों को इस दौरान अपराध पर सख्ती बरतने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिये थे। मीटिंग में यह कहा गया था कि अपराध पर लगाम लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ा जाए, लेकिन क्राइम मीटिंग के दो दिन बाद ही अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक युवक को गोली मार दी। 


बता दें कि गोली लगने से घायल युवक शहर के बैरिया स्थित निजी अस्पताल में इलाजरत है। कई महीने पहले अपराधिक मामलों में शामिल अहियापुर निवासी राजा ठाकुर का बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में दिनेश राय को नामजद आरोपी बनाया गया था। उसी दिनेश राय के बेटे पर आज अज्ञात अपराधियों ने हमला किया है। दिनदहाड़े उसे गोली मारी गयी है। गंभीर रूप से घायल रावण का इलाज जारी है। घायल रावण जियालाल राय चौक अहियापुर का रहने वाला है। इस घटना को लेकर परिजन काफी दहशत में हैं और आरोपियों पर कार्रवाई किये जाने की मांग पुलिस से कर रहे हैं। 




टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें