ब्रेकिंग
बिहार का जफर निकला जैश-ए-मुहम्मद का सदस्य, मेरठ में रहकर कर रहा था संगठन के लिए काम, ATS ने दबोचाबिहार के इस रूट की बदलेगी तस्वीर, 1500 करोड़ से ज्यादा की लागत से होगा सड़क निर्माण; सात साल तक रहेगा मेंटेनेंसरेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर बिहार से सीमांचल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन प्रमुख शहरों के बीच आसान होगा सफरCBSE का बड़ा बदलाव: 9वीं में तीसरी भाषा की परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिर्फ रटकर काम, रोजमर्रा की समझ से परखी जाएगी छात्रों की काबिलियतबिहार में आज फिर बिगड़ेगा मौसम, 16 जिलों में भारी बारिश और 70 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्टबिहार का जफर निकला जैश-ए-मुहम्मद का सदस्य, मेरठ में रहकर कर रहा था संगठन के लिए काम, ATS ने दबोचाबिहार के इस रूट की बदलेगी तस्वीर, 1500 करोड़ से ज्यादा की लागत से होगा सड़क निर्माण; सात साल तक रहेगा मेंटेनेंसरेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर बिहार से सीमांचल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन प्रमुख शहरों के बीच आसान होगा सफरCBSE का बड़ा बदलाव: 9वीं में तीसरी भाषा की परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिर्फ रटकर काम, रोजमर्रा की समझ से परखी जाएगी छात्रों की काबिलियतबिहार में आज फिर बिगड़ेगा मौसम, 16 जिलों में भारी बारिश और 70 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

मुजफ्फरपुर में बाइकर्स गैंग का आतंक, बैंक से कैश निकालकर घर लौट रहे युवक से 77 हजार लूटा

MUZAFFARPUR: मुज़फ़्फ़रपुर में एनएच-27 पर एक बार फिर बाइकर्स गैंग का आतंक देखने को मिला। बाइकर्स गिरोह ने इस बार एक युवक को अपना निशाना बनाया। अपराधियों ने युवक को धक्का देकर गिर

मुजफ्फरपुर में बाइकर्स गैंग का आतंक, बैंक से कैश निकालकर घर लौट रहे युवक से 77 हजार लूटा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुज़फ़्फ़रपुर में एनएच-27 पर एक बार फिर बाइकर्स गैंग का आतंक देखने को मिला। बाइकर्स गिरोह ने इस बार एक युवक को अपना निशाना बनाया। अपराधियों ने युवक को धक्का देकर गिरा दिया फिर उनसे 77 हजार रूपये लूटकर फरार हो गया। 


धक्का देने से युवक घायल हो गया। घटना कांटी थर्मल पावर प्लांट के आवासीय कॉलोनी के पास की है। जहां बाइक सवार अपराधियों ने नगर परिषद के ढेबहां निवासी युवक से 77 हजार रुपए लूट लिया और नौ दो ग्यारह हो गये। इस घटना को लेकर कांटी थाने में 2 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गयी है। 


पीड़ित ज्योति चौधरी ने बताया कि वह एसबीआई कांटी प्रखंड चौक से रुपए निकालकर पासबुक अपडेट करने के लिए थर्मल गेट के एटीएम में जा रहा था इसी दौरान  एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक को धक्का देकर गिरा दिया फिर पास रखे थैले को लूट लिया। थैले में 77 हजार रूपये थे जिसे उसने बैंक से निकाला था। कैश लूटने के बाद सभी अपराधी मुजफ्फरपुर की ओर भाग निकले। फिलहाल कांटी थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।  

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता