ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर में भोजपुरी गानों पर लहराया हथियार, बगहा में देसी कट्टा से की गई फायरिंग, वीडियो वायरल

MUZAFFARPUR/BAGHA: मुजफ्फरपुर और बगहा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मुजफ्फरपुर में जहां युवकों ने भोजपुरी गानों पर हथियार लहराया। वही बगहा में देसी कट्टा से फायरिंग करते

 मुजफ्फरपुर में भोजपुरी गानों पर लहराया हथियार, बगहा में देसी कट्टा से की गई फायरिंग, वीडियो वायरल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR/BAGHA: मुजफ्फरपुर और बगहा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मुजफ्फरपुर में जहां युवकों ने भोजपुरी गानों पर हथियार लहराया। वही बगहा में देसी कट्टा से फायरिंग करते एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। 


सबसे पहले बात मुजफ्फरपुर की करते हैं जहां भोजपुरी गानों पर डीजे पर डांस करते युवकों का वीडियो सामने आया है जिसमें युवक डांस के दौरान हथियार लहराता नजर आ रही है। हथियार कमर में लगाकर डांस करता दिख रहा है। मामला कांटी थाना क्षेत्र के सेरुकाही गांव का बताया जा रहा है। मामले में पूछे जाने पर कांटी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जाँच की जा रही है जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।


वही बगहा के रामनगर में देसी कट्टा से फायरिंग करता युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में रामनगर थाना क्षेत्र के सबेया गांव के दक्षिण टोला गांव वार्ड संख्या 10 निवासी मुन्ना खान का पुत्र सफरोज खान (22) देसी कट्टे से फायर करते दिखाई दे रहा हैं। इस मामले में रामनगर थाना अध्यक्ष अनंतराम ने बताया कि एक वीडियो मिला है जिसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 


बताया जा रहा है कि एक खेत में युवक देसी बंदूक से फायर कर रहा है। लोगों का कहना है कि बंदूक की टेस्टिंग की जा रही है। वही फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। जिससे लोगों के अंदर दहशत का माहौल है। हालांकि वायरल के बाद फेसबुक और स्टेटस से वीडियो को हटा लिया गया है। लेकिन लोगों के द्वारा इसे कॉपी कर लिया गया है। जिसे तेजी से वायरल किया जा रहा है। फिलहाल लोग कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। वायरल दोनों वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें