ब्रेकिंग
साइबर क्राइम पर बिहार पुलिस सख्त, एक ID पर 9 से ज्यादा सिम लेने वालों की खैर नहीं, DGP ने क्यों की सुपौल के इंटर छात्र की चर्चा? हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिशकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती; कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद क्या है हाल?शराबबंदी पर मांझी के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, सम्राट सरकार को बता दिया नया फॉर्मूलावाह रे फर्जी सम्राट सरकार!.. प्रस्तावित औद्योगिक निवेश को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला साइबर क्राइम पर बिहार पुलिस सख्त, एक ID पर 9 से ज्यादा सिम लेने वालों की खैर नहीं, DGP ने क्यों की सुपौल के इंटर छात्र की चर्चा? हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिशकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती; कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद क्या है हाल?शराबबंदी पर मांझी के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, सम्राट सरकार को बता दिया नया फॉर्मूलावाह रे फर्जी सम्राट सरकार!.. प्रस्तावित औद्योगिक निवेश को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

मुजफ्फरपुर में बाइकर्स गैंग का आतंक: बैंक से पैसे निकाल घर जा रही रिटायर्ड शिक्षिका से 2 लाख की लूट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में बाइकर्स गैंग का आतंक जारी है। इस बार एक रिटायर्ड महिला टीचर को इस गैंग ने निशाना बनाया है। बदमाशों ने सेवानिवृत शिक्षिका से दो लाख रूपये लूट

मुजफ्फरपुर में बाइकर्स गैंग का आतंक: बैंक से पैसे निकाल घर जा रही रिटायर्ड शिक्षिका से 2 लाख की लूट
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में बाइकर्स गैंग का आतंक जारी है। इस बार एक रिटायर्ड महिला टीचर को इस गैंग ने निशाना बनाया है। बदमाशों ने  सेवानिवृत शिक्षिका से दो लाख रूपये लूट लिया और मौके से फरार हो गये। बताया जाता है कि बुजुर्ग महिला पंजाब नेशनल बैंक के पेंशन अकाउंट से दो लाख रूपये निकालकर घर जा रही थी तभी बाइकर्स गैंग ने सारे पैसे लूट लिया। 


घटना काजी मोहम्मदपुर के होम लेस चौक के पास की है जहां लूट की इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बुजुर्ग महिला से दो लाख रूपये लूटे जाने की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। बुजुर्ग महिला से घटना की जानकारी पुलिस ने ली पीड़ित बुजुर्ग महिला मुंद्रिका देवी का पेंशन अकाउंट दामुचौक स्थित पीएनबी बैंक में है। 


बिजनेस के लिए बेटे को पैसा देना था वह पीएनबी में दो लाख रूपया निकालने गयी थी। बैंक से पैसे निकालने के बाद वह घर लौट रही थी तभी घर के कुछ दूर पहले ही बाइक सवार दो अपराधियों ने रूपये से भरा बैग महिला को धक्का देते हुए लूट लिया और मौके से फरार हो गये। पैसे लूटने के बाद बुजु्र्ग महिला काफी सदमे में आ गयी। उनकी आंखें आंसूओं से भरी हुई थी और वो फूट-फूटकर रो रही थी। महिला का कहना था कि बहुत मुश्किल से पेंशन से काटकर पैसे जमा किये थे। 


बेटे को बिजनेस करना था उसके पास पैसे नहीं थे इसलिए पेंशन अकाउंट से दो लाख रुपये निकालकर घर जा रही थी तभी कुछ बदमाशों ने रुपये से भरे बैग को लूट लिया और फरार हो गये। महिला पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रही थी। नगर डीएसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि लूट की घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस जुटी हुई है। अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने का निर्देश संबंधित थानेदार को दी गयी है। वही यह भी कहा गया है कि पर्व त्योहार के दौरान भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की गश्ती तेज की जाये।  


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता