ब्रेकिंग
रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ऐंठे 10.83 लाख... फिर पति को फंसाने की रची साजिश✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, पंजाब से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और ठहराव✦प्रीता वर्मा अगले आदेश तक बनी रहेंगी बिहार की कार्यवाहक DGP, सरकार ने जारी किया आदेश✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ऐंठे 10.83 लाख... फिर पति को फंसाने की रची साजिश✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, पंजाब से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और ठहराव✦प्रीता वर्मा अगले आदेश तक बनी रहेंगी बिहार की कार्यवाहक DGP, सरकार ने जारी किया आदेश

बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में पुलिस ने अवैध एलपीजी रिफिलिंग गैंग का भंडाफोड़ किया है. मौके से नेपाल नंबर के टैंकर समेत भारी मात्रा में सिलेंडर और उपकरण जब्त किए गए हैं.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News:  मुजफ्फरपुर जिले में एलपीजी गैस की किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ मुजफ्फरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार के पास चल रहे एक बड़े अवैध रिफिलिंग रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी कर रही थीं।


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम में डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी के साथ कांटी और मोतीपुर के थानाध्यक्षों सहित मोतीपुर के सर्किल इंस्पेक्टर को शामिल किया गया था। पुलिस टीम ने जब नरियार के पास हाईवे से कुछ दूरी पर स्थित संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की, तो वहां का नजारा देख अधिकारी भी दंग रह गए।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक बड़े नेटवर्क को रंगे हाथ पकड़ा जो सीधे गैस टैंकर से छोटे सिलेंडरों में रिफिलिंग कर रहा था। मौके से नेपाल नंबर का गैस टैंकर, पिकअप वैन, टोटो रिक्शा, रिफिलिंग उपकरण और दर्जनों खाली और भरे हुए गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं।


पुलिस की अचानक दबिश को देख मौके पर मौजूद अवैध कारोबारी और मजदूर भागने में सफल रहे। हालांकि, पुलिस ने सभी वाहनों और भारी मात्रा में गैस सिलेंडरों को जब्त कर लिया है। पुलिस अब इन वाहनों के मालिकों और इस गिरोह के सरगनाओं की पहचान करने में जुटी है।


वर्तमान में बाजार में गैस की किल्लत का फायदा उठाकर यह गिरोह बड़े पैमाने पर कालाबाजारी कर रहा था। हाईवे के किनारे सुनसान जगह पर टैंकर से सीधे अवैध रिफिलिंग का यह खेल न केवल गैरकानूनी था, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी एक बड़े विस्फोट को दावत दे रहा था।


SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि यह एक बड़ा नेक्सस है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर (नेपाल) से जुड़ा हो सकता है। पुलिस अब उन सभी कड़ियों को जोड़ रही है जो इस सिंडिकेट में शामिल थे। जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्रवाई से इलाके के अवैध गैस कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता