ब्रेकिंग
‘समझौते का हो रहा उल्लंघन, वादा पूरा नहीं किया तो सड़क पर उतरेंगे’, CJP की केंद्र सरकार को अल्टीमेटमअभी बेऊर जेल में ही रहेंगे तेज प्रताप यादव, SDJM कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कीBihar News: प्रदशर्नकारियों की जमानत के लिए नशे में धुत्त होकर जज के सामने पहुंच गये दो वकील, कोर्ट के आदेश पर हुई जांच, गिरफ्तार किये गयेएक और पेपर लीक? BAMS परीक्षा से पहले WhatsApp पर वायरल हुआ प्रश्न पत्र... गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंपबांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी ने झोंकी पूरी ताकत, रेखा गुप्ता के समर्थन में तेजस्वी यादव का रोड शो‘समझौते का हो रहा उल्लंघन, वादा पूरा नहीं किया तो सड़क पर उतरेंगे’, CJP की केंद्र सरकार को अल्टीमेटमअभी बेऊर जेल में ही रहेंगे तेज प्रताप यादव, SDJM कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कीBihar News: प्रदशर्नकारियों की जमानत के लिए नशे में धुत्त होकर जज के सामने पहुंच गये दो वकील, कोर्ट के आदेश पर हुई जांच, गिरफ्तार किये गयेएक और पेपर लीक? BAMS परीक्षा से पहले WhatsApp पर वायरल हुआ प्रश्न पत्र... गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंपबांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी ने झोंकी पूरी ताकत, रेखा गुप्ता के समर्थन में तेजस्वी यादव का रोड शो

Muzaffarpur Crime News: दहेज के लिए नवविवाहिता की निर्मम हत्या, पति और ससुरालवाले मौके से फरार

MUZAFFARPUR: दहेजलोभियों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एक बार फिर दहेज को लेकर एक विवाहिता की हत्या

Muzaffarpur Crime News: दहेज के लिए नवविवाहिता की निर्मम हत्या, पति और ससुरालवाले मौके से फरार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: दहेजलोभियों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एक बार फिर दहेज को लेकर एक विवाहिता की हत्या कर दी गयी है। घटना बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा की है जहां घटना को बाद पति और ससुरालवाले मौके से फरार हो गये हैं। मृतका के मायकेवालों का रो-रोकर बुरा हाल है वो पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।   


दहेज लोभी सास- ससुर और पति ने नवविवाहिता को शारिरीक और मानसिक तौर पर इतना प्रताड़ित किया कि आज उसकी शव संदिग्ध परिस्थिति में घर से बरामद किया गया। मृतका के शादी के अभी सालभर भी नहीं हुआ था कि दहेज के दानवों ने उसे दुनिया से विदा कर दिया। जो परिवार खुशी-खुशी अपनी बेटी को विदा किये थे वो आज मातम मना रहे हैं।


घटना मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मालपुर अगरैल गांव की है जहां बीती रात मालपुर अगरैल गांव निवासी रत्नेश कुमार झा की पत्नी निकिता कुमारी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मौत की सूचना मृतका की पति ने मायके वालों को देकर मोबाइल बन्द कर फरार हो गया। वहीं सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंचे और मामले की खबर सकरा थाना के पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही सकरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच के बाद मृतका के डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 


मामले को लेकर मृतका निकिता कुमारी के पिता सरोज कुमार मिश्रा ने बताया कि वह अपनी बेटी की शादी दिसम्बर 2023 में सकरा थाना क्षेत्र के मालपुर अगरैल गांव निवासी रत्नेश कुमार झा के साथ किये थे। वह फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि अपने सामर्थ के अनुसार उन्होंने उचित दान दहेज देकर बेटी को विदा किया था। लेकिन शादी के कुछ दिनों के बाद से ही ससुरालवाले और पति मेरी बेटी को अक्सर अपने मायके से और दहेज लाने की बात करने लगे। 


जब और दहेज नहीं मिला तब पति और ससुरालवालों ने मिलकर मेरी बेटी की हत्या कर दी है। घटना के बाद सभी आरोपी ससुराल वाले घर से फरार बताए जा रहे हैं। मामले को लेकर सकरा थाना प्रभारी राजू कुमार पाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के मालपुर अगरैल गांव से एक महिला की मौत की बात सामने आई है। मामले की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस मौक़े पर पहुंच मामले की जांच कर डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है।