ब्रेकिंग
बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार

हत्या, हादसा या सुसाइड? बूढ़ी गंडक नदी से मिला लापता महिला और उसके बेटे का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

मुजफ्फरपुर के अहियापुर में लापता महिला और उसके 17 वर्षीय बेटे के शव बूढ़ी गंडक नदी से बरामद हुए हैं। दोनों की स्कूटी चंदवारा पुल के पास लावारिस मिली थी। पुलिस हादसा, आत्महत्या समेत सभी पहलुओं से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवारा घाट से रविवार शाम लापता हुई महिला और उसके 17 वर्षीय बेटे का शव बूढ़ी गंडक नदी से बरामद किया गया है। मृतकों की पहचान पिंकी देवी (38) और उनके बेटे आदर्श रौशन (17) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से सीतामढ़ी के रहने वाले थे और आदर्श की पढ़ाई के लिए चंदवारा घाट, हरपुर में किराये के मकान में रह रहे थे।



परिजनों के अनुसार, रविवार को पिंकी देवी और उनका बेटा अचानक लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद चंदवारा पुल के नीचे बांध पर उनकी स्कूटी लावारिस हालत में मिली। इसके बाद नदी में भी तलाश शुरू की गई। रात में अंधेरा होने के कारण दोनों का पता नहीं चल सका। 



सुबह एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। खोजबीन के दौरान महिला का शव पानी में मिला। उसे बाहर निकालने पर उसके नीचे बेटा भी दबा हुआ मिला। दोनों शवों को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



अहियापुर थाने के एएसआई साहुल कुमार ने बताया कि महिला और उसके बेटे के लापता होने की सूचना उनके पति ने पुलिस को दी थी। प्रथमदृष्टया मामला नदी में डूबने का प्रतीत हो रहा है। आत्महत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चला है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।



पिंकी देवी के भाई संजय साह ने बताया कि उनकी बहन सीतामढ़ी के रीगा रोड की रहने वाली थीं, जबकि उनके पति डॉ. नीरज कुमार मूल रूप से शिवहर के रहने वाले हैं और चंदवारा इलाके में क्लीनिक चलाते हैं। आदर्श रौशन NEET की तैयारी कर रहा था। 



स्थानीय लोगों के अनुसार, पिंकी देवी पिछले कुछ दिनों से परेशान थीं। हालांकि, मां-बेटे को नदी में छलांग लगाते किसी ने नहीं देखा।पुलिस मकान मालिक और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता