ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारी साहब की ‘गजब मेहरबानी’, खुद गायब; प्राइवेट आदमी चला रहा था डोंगल… VIDEO वायरल होते ही सस्पेंड✦मतगणना केंद्र पर भिड़े जन सुराज और कांग्रेस के काउंटिंग एजेंट, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया✦Bihar MLC Result : दरभंगा से सारण तक जन सुराज का दम! MLC चुनाव के शुरुआती रुझानों में सुरेश राय-अफाक अहमद आगे✦21 लाख फॉलोअर्स, लेकिन चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की करारी हार✦सिवान में विसर्जन जुलूस के दौरान अश्लील गानों पर बवाल, 101 नामजद समेत 250 से ज्यादा लोगों पर FIR✦राजस्व कर्मचारी साहब की ‘गजब मेहरबानी’, खुद गायब; प्राइवेट आदमी चला रहा था डोंगल… VIDEO वायरल होते ही सस्पेंड✦मतगणना केंद्र पर भिड़े जन सुराज और कांग्रेस के काउंटिंग एजेंट, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया✦Bihar MLC Result : दरभंगा से सारण तक जन सुराज का दम! MLC चुनाव के शुरुआती रुझानों में सुरेश राय-अफाक अहमद आगे✦21 लाख फॉलोअर्स, लेकिन चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की करारी हार✦सिवान में विसर्जन जुलूस के दौरान अश्लील गानों पर बवाल, 101 नामजद समेत 250 से ज्यादा लोगों पर FIR

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड: CBI ने दर्ज किया नया FIR, इस अधिकारी को बनाया आरोपी

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के चर्चित बालिका गृह कांड की लंबे समय से जांच कर रही सीबीआई ने मामले में नया केस दर्ज दिया है। सीबीआई की तरफ से यह FIR किसी के खिलाफ नामजद नहीं किया गय

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड: CBI ने दर्ज किया नया FIR, इस अधिकारी को बनाया आरोपी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के चर्चित बालिका गृह कांड की लंबे समय से जांच कर रही सीबीआई ने मामले में नया केस दर्ज दिया है। सीबीआई की तरफ से यह FIR किसी के खिलाफ नामजद नहीं किया गया है बल्कि एक अज्ञात अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला एक नाबालिग लड़की के अपहरण से जुड़ा है।


सीबीआई ने दिल्ली में मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड का मामला दर्ज कराया है। सीबीआई ने IPC की धारा 363 और 120 बी के तहत दर्ज कराई है। इसी साल 6 अप्रैल को मामले से जुड़ी शिकायत मिली थी। छानबीन के बाद शनिवार को सीबीआई ने नया केस दर्ज किया। पीड़ित ने अज्ञात अधिकारी के खिलाफ लड़की की किडनैपिंग का मामला दर्ज कराया है। घटनास्थल बालिका गृह मुजफ्फरपुर, सेवा संकल्प एवं समिति बताया गया है।


सीबीआई ने एफआईआर में कहा है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के जांच के दौरान यह बात सामने आई कि हजारीबाग के रहने वाले कथित राजकुमार पासवान ने दावा किया कि बालिका गृह में रहने वाली विकलांग और मानसिक रूप से विक्षिप्त रानी कुमारी उर्फ पुष्पा कुमारी उसकी बेटी है। उसने साक्ष्य के तौर पर अपना और अपनी पत्नी का वोटर आईडी कार्ड दिया था। जांच के दौरान दोनों के वोटर आई कार्ड फर्जी पाए गए थे। दोनों ने फर्जी हस्ताक्षर कर रानी कुमार उर्फ पुष्पा कुमारी के बालिका गृह से रिलीज के फेक ऑर्डर भी बनाया था।


बालिका गृह कांड की जांच कर रही सीबीआई से बिहार सरकार ने अपील की थी कि वह रानी कुमारी के अपहरण से जुड़े मामले को भी जांच में शामिल करे। बिहार सरकार की अपील पर सीबीआई ने अज्ञात अधिकारी के खिलाफ अपहरण और षडयंत्र की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सीबीआई, एससीबी, पटना के एसपी डीएस चौहान ने यह केस दर्ज कराया है। मामले की जांच का जिम्मा पटना में सीबीआई की डिप्टी एसपी नीलम श्री को दिया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता