ब्रेकिंग
साइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावसाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव

Crime News: होली से पहले युवक का शव मिलने से सनसनी, पीट-पीटकर हत्या की आशंका

मुजफ्फरपुर के अहियापुर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गेहूं के खेत से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। पीठ पर गहरे जख्म और मौके पर मिले संदिग्ध हालात कई सवाल खड़े कर रहे हैं। क्या यह सुनियोजित हत्या है या फिर कोई और राज छिपा है?

Crime News: होली से पहले युवक का शव मिलने से सनसनी, पीट-पीटकर हत्या की आशंका
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गेहूं के खेत से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। घटना फतेहपुर पुल के पास की बताई जा रही है। खेत में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।


स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह खेत की ओर गए कुछ किसानों की नजर युवक के शव पर पड़ी। देखते ही देखते खबर पूरे इलाके में फैल गई और यहां भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने बताया कि मृतक के शरीर पर गहरे जख्म के निशान दिखाई दे रहे थे। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि युवक की हत्या चाकू या गोली मारकर की गई हो सकती है, क्योंकि उसकी पीठ पर गहरे घाव जैसे निशान नजर आ रहे थे। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


घटना की जानकारी मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने लोगों की भीड़ को हटाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, ताकि वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक जांच पूरी होने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन आत्महत्या की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटनास्थल से खून के निशान, पैरों के निशान और अन्य संभावित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।


अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के थानों और गांवों में सूचना भेजी गई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।


थानाध्यक्ष ने कहा, पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक वहां कैसे पहुंचा।


घटना के बाद से इलाके में डर और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई थी, जिससे लोग दहशत में हैं।