ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

म्यूटेशन के नाम पर मोटी रकम मांग रही थी भूमि सुधार विभाग की क्लर्क स्वागत नंदा, ACB ने 8 हजार कैश रंगेहाथ घूस लेते दबोचा

DESK: घूस लेने वालों के खिलाफ आए दिन कार्रवाई की जाती है। उन्हें घूस लेते रंगेहाथों पकड़ा जाता है। मीडिया में खबर चलने के बाद समाज में काफी बदनामी होती है ऊपर से सजा अलग भुगतन

म्यूटेशन के नाम पर मोटी रकम मांग रही थी भूमि सुधार विभाग की क्लर्क स्वागत नंदा, ACB ने 8 हजार कैश रंगेहाथ घूस लेते दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: घूस लेने वालों के खिलाफ आए दिन कार्रवाई की जाती है। उन्हें घूस लेते रंगेहाथों पकड़ा जाता है। मीडिया में खबर चलने के बाद समाज में काफी बदनामी होती है ऊपर से सजा अलग भुगतनी पड़ती है। इतना सबकुछ होने के बावजूद आज भी घूसखोर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनको किसी का डर नहीं है।


सरकार की तरफ से मिलने वाली सैलरी से इनको संतोष नहीं है। यही कारण है कि ये अवैध पैसा अर्जित करने के लिए गलत काम करते हैं और फिर एक दिन पकड़े जाते हैं। क्योंकि कहा गया है कि गलत काम का गलत नतीजा ही मिलता है। इस बार झारखंड के सरायकेला में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई की है। जहां महिला घूसखोर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 


घूसखोर महिला भूमि सुधार विभाग में उप समाहर्ता की क्लर्क स्वागत नंदा है। जिस पर पीड़ित ने आरोप लगाया था कि म्यूटेशन के नाम पर मोटी रकम मांग रही है। बिना पैसे दिये काम करने को तैयार नहीं है। पीड़ित ने इस बात की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) से की। जिसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया जिसमें भूमि सुधार समाहर्ता की क्लर्क स्वागत नंदा फंस गयी। एसीबी ने पीड़ित से 8 हजार रुपया रंगेहाथ घूस लेते महिला क्लर्क को गिरफ्तार किया। सरायकेला में गिरफ्तारी के बाद घूसखोर महिला क्लर्क को जमशेदपुर लेकर एसीबी रवाना हो गयी है। जहां पूछताछ के बाद कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।