ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

लोहे की रड से पीटकर युवक की हत्या, घर में मचा कोहराम

MOTIHARI : सूबे में बढ़ते अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त खबर सामने आ रही है मोतिहारी जिले से जहां एक युवक को लोहे की रड से पीटकर हत्या कर दी गई है. इस घटना से घर

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MOTIHARI : सूबे में बढ़ते अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त खबर सामने आ रही है मोतिहारी जिले से जहां एक युवक को लोहे की रड से पीटकर हत्या कर दी गई है. इस घटना से घर में कोहराम मच गया है. परिजनों का आरोप है कि इस मामले में पुलिस कोताही बरत रही है. युवक का शव अस्पताल में पड़े रहने के बावजूद भी उसका पोस्टमार्टम नहीं कराया जा रहा है. पूरी वारदात जिले के पहाड़पुर थाना इलाके के सरैया गांव की है. जहां आपसी मारपीट में एक युवक की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक सरैया गांव के रहने वाले मो. इरफान को लोहे की रड से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया है. उसकी इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रही थी. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है. मामले की जानकारी माइन के बावजूद भी पुलिस की लापरवाही सामने दिख रही है. बताया जा रहा है कि कल रात से ही युवक का शव सदर अस्पताल में पड़ा है लेकिन पुलिस ने अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता