ब्रेकिंग
Bihar News: अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: एक झगड़े ने JDU की बढ़ाई टेंशन, जीतें या हारें, दोनों सूरत में नीतीश की पार्टी के सामने बड़ी चुनौती!✦Bihar News : BSSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 30 आरोपियों पर आरोप तय; पूर्व अध्यक्ष समेत 10 की फाइल अलग✦Bihar News : “पुदीना हम हैं न… 23 तारीख को निकाल देंगे गैस!” अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले-भीड़ दिख रही है तो समझिए किसका पलड़ा भारी है✦Bihar News : अस्पताल में इलाज या 'जाम' की तैयारी? DMCH में स्प्राइट में शराब मिलाकर पीने का VIDEO वायरल ! तीन महिला कर्मी और युवक दिखे साथ ...✦Bihar News : PMCH में अब टोकन के बिना नहीं कटेगी OPD की पर्ची, मरीजों को दवा के लिए मिलेंगे 13 काउंटर✦Bihar News: अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: एक झगड़े ने JDU की बढ़ाई टेंशन, जीतें या हारें, दोनों सूरत में नीतीश की पार्टी के सामने बड़ी चुनौती!✦Bihar News : BSSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 30 आरोपियों पर आरोप तय; पूर्व अध्यक्ष समेत 10 की फाइल अलग✦Bihar News : “पुदीना हम हैं न… 23 तारीख को निकाल देंगे गैस!” अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले-भीड़ दिख रही है तो समझिए किसका पलड़ा भारी है✦Bihar News : अस्पताल में इलाज या 'जाम' की तैयारी? DMCH में स्प्राइट में शराब मिलाकर पीने का VIDEO वायरल ! तीन महिला कर्मी और युवक दिखे साथ ...✦Bihar News : PMCH में अब टोकन के बिना नहीं कटेगी OPD की पर्ची, मरीजों को दवा के लिए मिलेंगे 13 काउंटर

बक्सर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, रिटायर्ड शिक्षक के घर से 7 कारीगर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

BUXAR : बिहार के बक्सर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। रिटायर्ड टीचर के घर को किराये पर लेकर हथियार बनाया जा रहा था। मिनी गन फैक्ट्री के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गय

 बक्सर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, रिटायर्ड शिक्षक के घर से 7 कारीगर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BUXAR : बिहार के बक्सर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। रिटायर्ड टीचर के घर को किराये पर लेकर हथियार बनाया जा रहा था। मिनी गन फैक्ट्री के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया था। कैमरे के जरिये आस-पास की गतिविधियों पर नजर रखी जाती थी। यदि पुलिस वहां से गुजरती तो तुरंत इसका मैसेज धंधेबाजों के सरगना तक पहुंच जाती थी। लेकिन इस बार पुलिस के आने की भनक तक किसी को नहीं लगी। 


पुलिस ने छापेमारी कर अर्धनिर्मित हथियारों के जखीरा के साथ 7 कारीगरों को गिरफ्तार किया है। मिनी गन फैक्ट्री से 36 पिस्टल, 35 कॉर्क रॉड, 33 पीस बैरल, 20 पीस बट, 3 ड्रिल मशीन, 1 लेंथ मशीन, 1 ग्राइंडर और तीन मोबाइल जब्त किया गया है। यह अवैध धंधा बक्सर के नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चांद गांव में एक रिटायर्ड शिक्षक वीरेंद्र श्रीवास्तव के घर में धड़ल्ले से चल रहा था लेकिन इसकी भनक तक मकान मालिक को नहीं हुई। 


डुमरांव के डीएसपी आफक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया और मौके से 7 कारीगरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कारीगरों में 5 मुंगेर के रहने वाले हैं जो पिछले 3 महीने से यहां हथियार बना रहे थे। गिरफ्तार सभी कारीगर से पूछताछ की जा रही है। उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। इस पूरे नेटवर्क को पुलिस खंगालने में जुटी है। कारीगरों की निशानदेही पर अब गन फैक्ट्री के मालिक को दबोचा जाएगा।