ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

मुंगेर पुलिस ने व्यवसायी लूटकांड का किया पर्दाफाश, लूटी गई रकम के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

MUNGER: मुंगेर में व्यवसायी से 6 लाख 31 हजार रुपए लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने लूट में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है साथ ही लूटी हुई रकम

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MUNGER: मुंगेर में व्यवसायी से 6 लाख 31 हजार रुपए लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने लूट में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है साथ ही लूटी हुई रकम में से 3 लाख 41 हजार रुपए बरामद भी कर लिए हैं. 24 घंटे में हुआ खुलासा पुलिस ने इस लूटकांड का 24 घंटों के अंदर खुलासा कर दिया है. पुलिस जांच में जो बात सामने आयी है वो बेहद चौंकाने वाली है. पुलिस के मुताबिक इस लूट की योजना का मास्टरमाइंड व्यवसायी के यहां काम कर रहे दो कर्मचारी ही था. इन दोनों कर्मचारियों ने ही अपराधियों को जानकारी दी थी कि व्यवसायी बड़ी राशि लेकर बैंक जा रहा है. व्यवसायी का कर्मचारी ही था लाइनर दरअसल शहर के कासिम बाजार इलाके में हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के लिए काम कर रह व्यवसायी अभिषेक से अपराधियों ने 6 लाख 31 हजार रुपए लूट लिए थे. इस घटना के बाद पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए  एएसपी की अगुवाई में एक टीम का गठन किया था. फिलहाल गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है जिससे इस मामले में शामिल दूसरे अपराधियों के बारे में जानकारी जुटायी जाए.  
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता