ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

ठेकेदार ने रेलकर्मी के साथ की मारपीट, धरना पर बैठे जमालपुर कारखाना के तमाम कर्मी, बादल सिंह का टेंडर रद्द करने की मांग

MUNGER: रेलकमीं के साथ ठेकेदार ने मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया। इस घटना के विरोध में जमालपुर कारखाना में यूनियन के नेता और रेलवे कर्मचारी धरना पर बैठ गये और हंगामा करने लगे

ठेकेदार ने रेलकर्मी के साथ की मारपीट, धरना पर बैठे जमालपुर कारखाना के तमाम कर्मी, बादल सिंह का टेंडर रद्द करने की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: रेलकमीं के साथ ठेकेदार ने मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया। इस घटना के विरोध में जमालपुर कारखाना में यूनियन के नेता और रेलवे कर्मचारी धरना पर बैठ गये और हंगामा करने लगे। घटना से गुस्साएं रेलकर्मियों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने और टेंडर रद्द करने की मांग की। 


एशिया का प्रसिद्ध रेल कारखाना जमालपुर में ठेकेदार बादल सिंह के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग को लेकर रेलकमीं धरना पर बैठ गये। बताया जाता है कि रेलकर्मी टीपीटी चालक धीरेन्द्र यादव शॉप से समान लेकर गाड़ी से जा रहा था तब wrs - 2 शॉप के समीप ठेकेदार खुद ट्रैक्टर चलाते हुए आ रहा था और साइड देने को लेकर ठेकेदार ने रेलकमीं के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा और मारपीट शुरू कर दी। 


जिसके बाद रेलकर्मी धीरेंद्र यादव ने ठेकेदार बादल सिंह के खिलाफ अपने अधिकारियों से शिकायत की। ठेकेदार बादल सिंह के विरोध में यूनियन और रेलकर्मी धरना पर बैठे गये और बादल सिंह का टेंडर रद्द करने की मांग करने लगे। जिसके बाद मुख्य कारखाना प्रबंधक के आश्वासन के बाद रेलकर्मियों का गुस्सा शांत हुआ। रेलकर्मियों की माँग है कि आज के बाद ठेकेदार बादल सिंह कारखाना गेट के अन्दर नहीं आए और उस पर कार्रवाई की जाए। मुख्य कारखाना प्रबंधक के आश्वासन के बाद रेलवे कर्मचारी शांत हुए और काम पर लौटे। 

ठेकेदार ने रेलकर्मी के साथ की मारपीट, धरना पर बैठे जमालपुर कारखाना के तमाम कर्मी, बादल सिंह का टेंडर रद्द करने की मांगठेकेदार ने रेलकर्मी के साथ की मारपीट, धरना पर बैठे जमालपुर कारखाना के तमाम कर्मी, बादल सिंह का टेंडर रद्द करने की मांगठेकेदार ने रेलकर्मी के साथ की मारपीट, धरना पर बैठे जमालपुर कारखाना के तमाम कर्मी, बादल सिंह का टेंडर रद्द करने की मांग

टैग्स