ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना हाईकोर्ट के पूर्व जज के घर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

MUNGER: होली खत्म होते ही चोरी की घटनाएं बढ़ गयी है। अपराधी बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मुंगेर जिले से सामने आई है जहां सजा सुनाने वाले

पटना हाईकोर्ट के पूर्व जज के घर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: होली खत्म होते ही चोरी की घटनाएं बढ़ गयी है। अपराधी बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मुंगेर जिले से सामने आई है जहां सजा सुनाने वाले जज साहब के घर को भी बदमाशों ने निशाना बनाया है। पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस आमिर दास के घर में घुसकर बदमाशों ने लाखों के सामान की चोरी कर ली है।


चोरी की यह घटना मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शादीपुर की है जहां पटना हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस आमिर दास का आवास है। मंगलवार की देर रात घर में घुसकर बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये। चोरों ने घर में रखे लाखों के सामान गायब कर दिया। 


बताया जाता है कि पटना हाईकोर्ट के पूर्व जज आमिर दास के एक पुत्र कोर्ट में पेशकार हैं और दूसरे पुत्र वकील हैं। जब पुलिस को इस बात की जानकारी हुई की जज साहब के घर पर चोरी की घटना हुई है। तब आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गयी जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गयी। घटनास्थल पर डॉग स्क्वार्यड की टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल चोरों को पकड़ने की पूरी कोशिश पुलिस कर रही है।