ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

मुंगेर में नक्सली वर्दी और साहित्य बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

MUNGER: नक्सलियों के खिलाफ मुंगेर में बड़ी कार्रवाई की गयी है। भारी मात्रा में नक्सली साहित्य और नक्सली वर्दी भी बरामद किया गया है। साथ ही धमकीभरा पत्र को भी पुलिस ने जब्त किया है।

मुंगेर में नक्सली वर्दी और साहित्य बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: नक्सलियों के खिलाफ मुंगेर में बड़ी कार्रवाई की गयी है। भारी मात्रा में नक्सली साहित्य और नक्सली वर्दी भी बरामद किया गया है। साथ ही धमकीभरा पत्र को भी पुलिस ने जब्त किया है। हालांकि नक्सलियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। सर्च ऑपरेशन चलाए जाने की भनक मिलते ही नक्सली वहां से फरार हो गये। 


मुंगेर SP जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी को नक्सलियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने एएसपी अभियान को कार्रवाई का निर्देश दिया। ASP अभियान कुणाल कुमार के नेतृत्व में STF की टीम बनाई गयी। नक्सल प्रभावित धरहरा के लहैयाटांड थाना क्षेत्र के जंगलों और पहाड़ों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। 


जहां से नक्सली साहित्य और नक्सली वर्दी बरामद किया गया है वही धमकीभरा पत्र भी जब्त किया गया है। दरअसल नक्सल प्रभावित धरहरा के सुखौल और गौरेया पहाड़ और जंगलों में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद इलाके में सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस की भनक लगते ही नक्सली मौके से फरार हो गये। फरार नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 



टैग्स