ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

मुंगेर में नक्सलियों ने 5 लोगों को दी मर्डर की धमकी, पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप

MUNGER : बिहार में इन दिनों अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर मुंगेर जिले से आ रही है जहां नक्सलियों ने 5 लोगों को मर्डर की धमकी दी है. नक्सलियों ने पोस्टर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : बिहार में इन दिनों अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर मुंगेर जिले से आ रही है जहां नक्सलियों ने 5 लोगों को मर्डर की धमकी दी है. नक्सलियों ने पोस्टर लगाकर सभी पांच व्यक्तियों को पुलिस की मुखबिरी नहीं करने की चेतावनी दी है. इस धमकी के बाद से इलाके के लोग दहशत में हैं. पुलिस  मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के हवेली खड़गपुर थाना इलाके की है. जहां गंगटा मोड़ में नक्सलियों ने पर्चा चिपकाकर पांच लोगों को मौत के घाट उतारने की चेतावनी दी है. इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. गंगटा मोड़ पर एक मिठाई दुकान में नक्सलियों ने यह पोस्टर चिपकाया है. पुलिस मुखबिरों को चेतावनी देते हुए नक्सलियों ने लिखा कि सभी पांच लोगों को पुलिस के लिए काम करते देखा गया है. उन्होंने धमकी देते हुए लिखा कि थाना की स्पाई करना सभी पांचों लोग छोड़ दे नहीं तो उनकी हत्या कर दी जाएगी. 


मुखबिरी करने वाले में मिल्की के रहने वाले सोहन सिंह, फंटूश, धनंजय सिंह, मुन्ना सिंह और निक्कू सिंह का नाम नक्सलियों ने लिखा है. उन्होंने शख्त हिदायत दी है कि ऐसा ना करें वरना अंजाम बुरा होगा. बहरहाल पुलिस ने पर्चा को अपने कब्जे में ले लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता